Health Tips: हार्मोनल असंतुलन की समस्या ठीक करने के लिए जरूर करें ये योगासन, जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स

By अनन्या मिश्रा | Nov 03, 2023

शरीर के स्वस्थ रहने के लिए हार्मोंन्स का संतुलन और पोषक तत्वों का बना रहना बेहद जरूरी माना गया है। इसमें होने वाली किसी भी प्रकार की समस्या हमारे शरीर के लिए कई तरह की दिक्कतों को बढ़ा देती हैं। पिछले कुछ समय में विशेषकर हार्मोनल असंतुलन की समस्या को बढ़ते हुए देखा गया है। बता दें कि हार्मोन्स एक प्रकार के रसायन हैं, जो हमारे शरीर की विशेष कोशिकाओं द्वारा स्त्रावित होते रहते हैं। हार्मोन्स का निर्माण आमतौर पर अंतःस्रावी ग्रंथियों के भीतर होता है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: आपकी रसोई में मौजूद है माइग्रेन के तेज दर्द का इलाज, इंस्टेंट मिलेगी राहत 

भुजंगासन योग के लाभ

हार्मोनल असंतुलन की समस्या के जोखिम को कम करने के लिए भुजंगासन योग काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। रोजाना इस योग का अभ्यास करने से थायराइड फंक्शन और ओवरी की स्थिति में सुधार होता है। इस आसन को करने से हार्मोन्स की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके अलावा इस य़ोगासन को करने से कमर दर्द, पीठ दर्द में राहत देने के साथ पेट के अंगों को स्वस्थ रखने में भी सहायक माना जाता है। 

शलभासन योग के फायदे

हार्मोंनल इंबैलेंस की दिक्कतों को कम करने में शलभासन योग भी फायदेमंद होता है। इस योग को रोजाना अपनी डेली रूटीन में शामिल करने से हार्मोनल असंतुलन के कारण महिलाओं में होने वाली पीसीओएस जैसी दिक्कत को भी कम करने में सहायक होता है। शलभासन योग को करने से ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी होता है।

कैमल पोज से मिलता है लाभ

हार्मोनल इंबैलेंस की स्थिति में हेल्थ एक्सपर्ट्स कैमल पोज के नियमित अभ्यास की सलाह देते हैं। बता दें कि कैमेल पोज को उष्ट्रासन भी कहते हैं। हार्मोनल इम्बैलेंस की वजह से मासिक धर्म चक्र में अनियमितता आ जाती है। ऐसे में इस योग को करने से मासिक धर्म चक्र में होने वाली अनियमितता कम होती है और हमारे शरीर में रक्त संचार सही रहता है। 

प्रमुख खबरें

अर्जेंटीना दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा, इस खिलाड़ी की हुई वापसी

Delimitation पर CM Stalin ने PM Modi को घेरा, पूछा- दक्षिण के राज्यों से अन्याय क्यों?

Raaka: Allu Arjun और Deepika Padukone की मेगा-फिल्म का ऑफिशियल टाइटल आउट

US-Iran Ceasefire पर उमर अब्दुल्ला का तंज, पूछा- 39 दिन की इस जंग से America को क्या मिला?