Relationship Advice: बिस्तर पर खुलकर लेने हैं इंटिमेसी के मजे, कामसूत्र की ये बातें आएंगी आपके काम

By एकता | Oct 07, 2022

सेक्स, दो लोगों के रिश्तों को अगले स्तर पर ले जाने का काम करता है। ये लोगों को शारीरिक सुख तो देता ही है, इसके साथ यह रिश्तों को मजबूत करने में भी मदद करता है। सेक्स के फायदे, इसे करने का तरीका और अन्य चीजों के बारे में लोगों को आधी अधूरी जानकारी है। सेक्स के बारे में लोग और अधिक जान सकते हैं, लेकिन कैसे? जवाब है कामसूत्र से। कामसूत्र एक ग्रंथ हैं, जिसमें सेक्स से जुड़ी कई तरह की जानकारी विस्तार से दी गई हैं। ऐसे में आज हम इस ग्रंथ से कुछ जरुरी जानकारी निकालकर लेकर आएं हैं, जो महिला और पुरुष दोनों के लिए जाननी जरुरी हैं। इन जानकारी से दोनों बेड पर अच्छा और रोमांचक समय बीता सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: बोरिंग हो गया है रोमांस, भरना चाहते हैं दोगुने मजे? ये इंटिमेसी सीक्रेट्स करेंगे मदद

- सेक्स सेशन के दौरान ऑर्गेज्म तक पहुंचना बेहद जरुरी होता है और इसके बारे में कामसूत्र में जिक्र किया गया है। कामसूत्र के अनुसार, एक बार सेक्स करने के दौरान महिलाओं को अधिक बार ऑर्गेज्म महसूस हो सकता है और इसके बाद भी वह सेक्स जारी रख सकती हैं। वहीं पुरुष सेक्स के दौरान केवल एक बार ही ऑर्गेज्म महसूस कर पाते हैं, जिसके बाद वह सेक्स करने की एनर्जी खो देते हैं। इसलिए पुरुषों को ये बात ध्यान रखनी चाहिए कि खुद से पहले वह अपनी पार्टनर को ऑर्गेज्म तक पहुंचाएं।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: पार्टनर की छोटी-छोटी गलतियों पर भड़क जाते हैं आप? इन टिप्स से गुस्सा कंट्रोल करने में मिलेगी मदद

- पार्टनर के साथ सेक्स सेशन में शामिल होने का मतलब ये नहीं है कि आप सीधा बेड पर जाकर चालू हो जाएं। कामसूत्र के अनुसार, बेड पर पार्टनर के साथ मजे लेना चाहते हैं तो आप सेक्स से पहले किस, रोमांटिक बातें, ओरल सेक्स आदि का सहारा ले सकते हैं। इससे आपको और आपके पार्टनर को उत्तेजित होने मदद मिलेगी, फिर दोनों बिस्तर पर अंतरंगता का मजा ले पाएंगे।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप