बॉलीवुड में लोकप्रियता हासिल करने के लिए इन अभिनेत्रियों को मिली थी गंदी सलाह, खुद बताई आपबीती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2022

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियां है जो अपनी खूबसूरती से इस फिल्म इंडस्ट्री में चार चाँद लगा देती हैं पर इस माया नगरी का काला सच भी किसी से छुपा नहीं हैं। बॉलीवुड में आकर अपना करियर बनाने वाली नई अभिनेत्रियों को यहाँ पर ऊँचें पदों पर बैठे लोगों से अलग-अलग तरह की फ्री की सलाह मिल जाती जाती है। नई अभिनेत्रियों को कहा जाता है कि अगर वह बॉलीवुड में लोकप्रियता हासिल करना चाहती है तो उन्हें अपने चेहरे से लेकर स्किन टोन तक को ठीक करवाना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको बॉलीवुड की उन लोकप्रिय अभिनेत्रियों के बारे में बताएँगे जो आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं पर करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें भी अजीबों तरह की एडवाइस मिली थी।

जैकलीन फर्नांडिस

फिल्म अलादीन से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को भले ही उनकी पहली फिल्म में लोगों ने ज्यादा भाव नहीं दिया हो पर 'मर्डर 2' में अभिनेत्री ने अभिनेता इमरान हाश्मी के साथ इंटिमेट सीन करके लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। कई हिट फिल्मों में काम करने वाली जैकलीन को उनके करियर के शुरुआती दिनों में एक अजीबों-गरीब सलाह मिली थी। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने बताया था कि उनसे किसी ने नाक की सर्जरी करवाने की और नाम बदलने की सलाह दी थी। उस समय उन्होंने फैसला किया कि यह सब जरुरी नहीं हैं और वो जैसी हैं वैसी ही रहेंगी।

इसे भी पढ़ें: रेड बिकिनी पहनकर पूल में एंजॉय करतीं पलक तिवारी का हॉट लुक देखकर बहका लोगों का मन, देखें तस्वीरें


दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की सबसे सफल और महंगी अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण आज के समय में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में करियर बनाने को बेसब्र बैठी अनेक लड़कियों के लिए एक इंस्पिरेशन हैं। अभिनेत्री ने फिल्म "ओम शांति ओम" से बॉलीवुड में बड़ी ही धमाकेदार एंट्री की थी। "ओम शांति ओम" के अलावा अभिनेत्री ने पद्मावत, बाजीराव मस्तानी जैसी कई हिट फिल्मों में दमदार अभिनय किया है। एक मैगज़ीन को दिए एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने अपने फ़िल्मी करियर में मिली कुछ सबसे बुरी एडवाइस के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्हें किसी ने ब्रेस्ट इम्प्लांट करवाने की सलाह दी थी।

इसे भी पढ़ें: हॉटनेस के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों से भी आगे हैं भोजपुरी इंडस्ट्री की ये 7 हीरोइनें


ईशा गुप्ता

बॉलीवुड की बेहद ही बोल्ड और हॉट अभिनेत्रियों में शुमार ईशा गुप्ता ने काफी कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उन्होंने साल 2012 में रिलीज हुई इमरान हाश्मी स्टारर फिल्म 'जन्नत 2' से की थी। फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। आपको बता दें कि अभिनेत्री ईशा गुप्ता का रंग सांवला हैं। मीडिया को दिये एक इंटरव्यू में ईशा गुप्ता ने बताया था कि जब मैं अभिनेत्री बनी थी और मेरी पहली फिल्म रिलीज हुई थी तब मैं ऑडिशंस या मीटिंग्स के लिए जाया करती थी तो लोग मुझे देखकर यही सलाह देते थे कि मुझे मेरा स्किन टोन लाइट करवा लेना चाहिए। मुझे ऐसा इसलिए कहा गया था क्योंकि बहुत सी अभिनेत्रियों ने अपने स्किन कलर को चेंज करवाया है, लेकिन मुझे ये कॉन्सेप्ट कभी भी समझ नहीं आया।

प्रमुख खबरें

US Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, Donald Trump की इमिग्रेशन नीति खारिज, जन्म से नागरिकता का अधिकार कायम।

Vaibhav Suryavanshi के Debut पर सस्पेंस, कप्तान Shreyas Iyer के जवाब से England Series से पहले मचा बवाल

T20 World Cup का मिला ईनाम, विस्फोटक बल्लेबाजी से Ishan Kishan बने दुनिया के No.1 Batsman

IPL Trade में मची खलबली, Hardik Pandya के लिए 7 टीमों में होड़, CSK-KKR रेस में सबसे आगे