ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इन 4 ड्रिंक का करे सेवन, बड़े ही कम का है यह नुस्खा

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 04, 2025

ग्लोइंग स्किन पाने की सबकी चाहत होती है। लेकिन फिर भी चेहरे पर एक्ने और झुर्रियां सब बिगड़ देती है। त्वचा को निखारने के लिए न जाने हम सभी क्या-क्या नहीं करते। महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं। लेकिन तब भी स्किन साफ नहीं होती है। आइए आपको बताते हैं नेचुरल तरीके से ग्लोइंग स्किन कैसे बना सकते हैं।

एबीसी जूस

ग्लोइंग स्किन पाने की चाह रखने वाले अब आप इस फार्मूला जिसका नाम एबीसी के नाम से जाना जाता है। यह तरह-तरह का जूस जिसमें ए से एप्पल, बी से बीटरूट और सी से कैरेट होता है। इन 3 चीजों से बना जूस हमारी स्किन को अंदर से डिटॉक्स करता है और खून साफ करने में काम करता है।

रेड जूस

चेहरे को ग्लोइंग स्किन बनाने के लिए अगर आप एबीसी जूस नहीं पीना चाहते हैं जो रेड जूस जरुर पिएं। इसे बनाने के लिए गाजर, अनार, आंवला, पुदीना और अदरक का इस्तेमाव किया जाता है। इतना ही नहीं, यह आपके गट को हेल्दी रखने में मदद करता है और जब गट हेल्दी रहेगा तो स्किन अपने आप स्वस्थ रहेगी।

विटामिन सी जूस

ग्लोइंग स्किन के लिए विटामिन सी बेहद जरुरी माना जाता है। ग्लोइंग स्किन के लिए कई तरह के सीरम का यूज करते हैं, जिनमें विटामिन सी सीरम जरुर शामिल होते हैं। आप चाहें तो पाइनएप्पल, मौसमी, अदरक और गाजर से बना विटामिन सी रिच जूस पीकर आप स्किन को साफ और चमकदार बना सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स आपके चेहरे से दाग-धब्बों को भी कम करता है।

ग्रीन जूस

अब आपको स्किन स्पेशलिस्ट के पास जाकर अपनी त्वचा को डिटॉक्स करने के लिए इंजेक्शन लेने कोई जरुरत नहीं है, नूट्रिशनिस्ट अविन्का भल्ला का बताया ग्रीन जूस बनाने का तरीका बताया है। आप इसको बनाने के लिए सेब, खीरा, धनिया और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा को निखारने में काफी मदद करेगा। 

प्रमुख खबरें

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ

Mahanadi Coalfields के IPO को SEBI की हरी झंडी, Coal India बेचेगी 66 करोड़ से अधिक शेयर

Jaipal Malviya ने विश्व चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, भारत को मिला पहला Olympic Quota

TRAI ने सैटेलाइट संचार नेटवर्क के लिए अलग लाइसेंस व्यवस्था की सिफारिश की