यूक्रेन की मदद के लिए पोलैंड ने अमेरिका को लड़ाकू विमान देने का प्रस्ताव रखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2022

वारसॉ (पोलैंड)। पोलैंड ने यूक्रेन की सेना की मदद करने के लिए अमेरिका को अपने सभी एमआईजी-29 लड़ाकू विमान देने का प्रस्ताव दिया है। इस संबंध में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह प्रस्ताव उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के लिए गंभीर चिंताएं पैदा करता है और यह योजना ‘‘तर्कसंगत नहीं’’ है। पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने एक बयान में कहा कि यूक्रेन युद्ध में रूस के खिलाफ हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने के लिए जर्मनी स्थित अमेरिका/नाटो सैन्य अड्डे से विमानों के रवाना होने संबंधी संभावना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यह अमेरिका को स्पष्ट नहीं है कि इसके लिए क्या ठोस तर्क है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस मामले पर पोलैंड से बात करना जारी रखेगा।

इसे भी पढ़ें: विनाश की कगार पर रशिया-यूक्रेन युद्ध! भूख-प्यास से तड़प रहे बड़े-बूढ़े और बच्चे, बमबारी से सहमे मासूस

उन्होंने कहा, ‘‘ जहां तक मेरी जानकारी है, तो विमान पहुंचाने के संबंध में उन्होंने हमसे पहले चर्चा नहीं की।’’ वाशिंगटन, पोलैंड के प्रस्ताव पर चर्चा कर रहा है, जिसके तहत पोलैंड यूक्रेन को सोवियत काल के लड़ाकू विमानों की आपूर्ति करेगा और इसके बदले में अमेरिकी एफ-16 विमान प्राप्त करेगा। यूक्रेनी विमान चालक सोवियत काल के लड़ाकू विमान उड़ाने के लिए प्रशिक्षित हैं। पोलैंड के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में घोषणा की कि वह जर्मनी में यूएस रैमस्टीन एयर बेस को तुरंत और नि: शुल्क विमान मुहैया कराने के लिए तैयार है।

प्रमुख खबरें

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल