त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए रोजाना इन 6 स्किनकेयर रुटीन को फॉलो करें, ग्लोइंग चेहरा आएगा नजर

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 23, 2025

बढ़ती उम्र के साथ, त्वचा पर उम्र बढ़ने के लक्षण भी दिखने लगते हैं और यह पूरी तरह से प्राकृतिक होते हैं। लेकिन आप अच्छे से त्वचा की देखभाल करते हैं, तो आपकी स्किन भी जवां बनी रहती है। अक्सर त्वचा में महीन रेखाएं, झुर्रियां, ढीलापन आदि चेहरे को खराब कर देती है। एक्सपर्ट के मुताबिक अपनी त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाए रखने के लिए ये 6-स्टेप्स जरुर फॉलों करें। 

रात की नींद के बाद त्वचा पर जमा अतिरिक्त सीबम, पसीना या गंदगी को हटाने के लिए सुबह सबसे पहले एक सौम्य और हाइड्रेटिंग क्लींजर का उपयोग करना चाहिए। आप ग्लिसरीन, सेरामाइड्स, हाइलूरोनिक एसिड आदि जैसे पौषक तत्वों से युक्त एक क्लींजर चुन सकते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सीरम

यूवी किरणों या पर्यावरण प्रदूषकों के संपर्क में आने से त्वचा में कोलेजन को तोड़ने और त्वचा को बूढ़ा बनाने की क्षमता होती है। इस प्रभाव को बेअसर करने के लिए, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सीरम जैसे कि विटामिन सी, नियासिनमाइड आदि युक्त सीरम का उपयोग करें।

हाइड्रेटिंग सीरम

बूढ़ी त्वचा सुस्त और ड्राई दिखाई देती है और उसे अतिरिक्त हाइड्रेशन की आवश्यकता होती है। तो इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प त्वचा को कोमल और चमकदार बनाए रखने के लिए हयालूरोनिक एसिड युक्त हाइड्रेटिंग सीरम का उपयोग करना है।

एक्सफोलिएशन

उम्र बढ़ने के बाद त्वचा सुस्त और ड्राई दिखने लगती है लेकिन सेलुलर टर्नओवर को बढ़ावा देने और कोलेजन बढ़ाने के लिए एक्सफोलिएशन एक जादुई समाधान है। ग्लाइकोलिक एसिड, लैक्टिक एसिड, सैलिसिलिक एसिड आदि से युक्त सौम्य एक्सफोलिएटर का उपयोग सप्ताह में दो से तीन बार किया जाना चाहिए।

मॉइस्चराइजर लगाएं

त्वचा की नमी को बनाए रखने के लिए, हल्के, गैर-कॉमेडोजेनिक और सौम्य मॉइस्चराइजर को लगाने की ज़रूरत होती है, जिसमें त्वचा को लोचदार और दृढ़ बनाने के लिए पेप्टाइड्स, सेरामाइड्स, स्क्वालेन आदि शामिल होते हैं।

सनस्क्रीन

 जब एंटी-एजिंग की बात आती है तो सनस्क्रीन लगाना जरुरी है क्योंकि सूरज का संपर्क त्वचा की क्षति और समय से पहले बूढ़ा होने का प्रमुख कारण है। एक व्यापक स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन चुनें जिसमें न्यूनतम एसपीएफ 30 हो और जिसमें जिंक ऑक्साइड या टाइटेनियम डाइऑक्साइड शामिल हो। 

लिप और आई क्रीम 

आंखों के नीचे की सूजन को कम करने और आंखों को तरोताजा दिखाने के लिए कैफीन, पेप्टाइड्स आदि युक्त हल्की आंख वाली क्रीम लगाने की जरूरत होती है। होठों को भी कम से कम 15 एसपीएफ़ वाले हाइड्रेटिंग बाम की आवश्यकता होती है।

इन स्किन केयर के स्टेप्स को रोजाना फॉलो करें, जिससे आपकी त्वचा बढ़ती हुई उम्र में भी तारोताजा नजर आएगी। 

प्रमुख खबरें

UN Young Professionals Programme 2026 के लिए आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक मौका

Jiyaa Shankar ने मंगेतर Kaaran Dhanak संग ब्रेकअप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

UN में बोलीं ICC चीफ टोमोको अकाने: Donald Trump प्रशासन की पाबंदियों से नहीं झुकेगी अदालत

नेतन्याहू के नहले पर ईरान का दहला, चीन की करा दी एंट्री, फंस गए ट्रंप!