ठंड में खुद को गर्म रखने के लिए हॉट चॉकलेट की इन रेसिपीज को घर में बनाएं, नोट करें विधि

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 04, 2024

ठंड के मौसम में कंबल में सोते रहना सभी को अच्छा लगता है इसके साथ ही हॉट चॉकलेट का मग मिल जाए तो और भी आनंद आ जाता है। हॉट चॉकलेट गाढ़ा और मीठा डेजर्ट बेवरेज है जो गर्माहट प्रदान करने के साथ-साथ चॉकलेटी स्वाद से मन को खुश कर सकते हैं। आप हॉट चॉकलेट के कई फ्लेवर ट्राई कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी रेसिपीज बताएंगे जिनका आप आसानी से बना सकते हैं और स्वाद भी लाजवाब हो। 

क्लासिक क्रीमी हॉट चॉकलेट

सामग्री-

 

-2 कप मिल्क

-2 चम्मच बिना चीनी वाला कोको पाउडर

-2 चम्मच चीनी

-1/4 चम्मच वनिला एक्सट्रैक्ट

-टॉपिंग के लिए व्हीप्ड क्रीम या मार्शमैलो

इसे बनाने का तरीका

- सबसे पहले आप सॉस पैन में मीडियम आंच पर दूध गर्म करें। ध्यान रहे कि दूध को उबालना नहीं है।

- इसमें कोको पाउडर और चीनी डालें। इसके साथ ही चीजों को अच्छे से मिक्स कर सकते हैं। 

- सभी चीजें अच्छे से घुल जानी चाहिए।

- वनिला एक्सट्रैक्ट डालकर मिक्स करें। दूध को अच्छे से पकने दें।

- फिर आप मग में गर्मागर्म डेजर्ट बेवरेज डालें और ऊपर से व्हिप्ड क्रीम या मार्शमैलो डालकर सर्व करें।

पेपरमिंट हॉट चॉकलेट

सामग्री

-2 कप दूध

-2 बड़ा चम्मच कोको पाउडर

-2 बड़ा चम्मच चीनी

-1/2 छोटा चम्मच पेपरमिंट एक्सट्रैक्ट

-गार्निश के लिए क्रश की हुई कैंडी केन

बनाने का तरीका

- दूध को गर्म कर लें, ध्यान रहे उबालना नहीं है।

- दूध पकने पर उसमें कोको पाउडर और चीनी मिला लें।

- फिर आप पेपरमिंट एक्सट्रैक्ट डालें। ध्यान रखें कि इसे पहले कम मात्रा में डालें। नहीं तो आपकी हॉट चॉकलेट कड़वी हो जाएगी।

मैक्सिकन हॉट चॉकलेट

सामग्री

-2 कप दूध

-2 बड़ा चम्मच कोको पाउडर

-2 बड़ा चम्मच चीनी

-1/2 छोटा चम्मच दालचीनी

-एक चुटकी लाल मिर्च

बनाने का तरीका 

- जैसे ऊपर बताया कि दूध को गर्म कर लें।

- अब इसमें कोको पाउडर, दालचीनी और लाल मिर्च डालकर फेंटें।

- इसमें एकदम स्मूथ होने तक मिक्स करें। सर्विंग मग में डालें और दालचीनी के टुकड़े डालें।

 व्हाइट चॉकलेट रास्पबेरी हॉट चॉकलेट

सामग्री 

-2 कप दूध

-1/2 कप व्हाइट चॉकलेट चिप्स

-2 बड़े चम्मच रास्पबेरी सिरप

-सजावट के लिए ताजी रास्पबेरी

बनाने का तरीका

- सबसे पहले आप दूध गर्म कर लें। इसके बाद इसमें व्हाइट चॉकलेट चिप्स को धीमी आंच पर पिघलाएं।

- जब व्हाइट चॉकलेट पिघल जाएं, तो इसमें रास्पबेरी सिरप मिलाएं।

- इसे मग में डालकर ऊपर से फ्रेश रास्पबेरी से सजाकर इसका मजा लें।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख