Hair Style: ऑफिस में अट्रैक्टिव दिखने के लिए बालों को ऐसे करें स्टाइल, मिलेगा खूबसूरत और क्लासी लुक

By अनन्या मिश्रा | Apr 05, 2024

ऑफिस जाने वाली महिलाएं भी अक्सर इस बात को लेकर परेशान रहती हैं कि वह कौन सा हेयर स्टाइल बनाएं। कुछ महिलाएं ऑफिस जाने के दौरान नया हेयर स्टाइल बनाना चाहती हैं, जो उनको अट्रैक्टिव लुक देने का काम करे। साथ ही वह इस बात को लेकर कंफ्यूज भी रहती हैं कि ऑफिस के लिए उन्हें कैसा हेयर स्टाइल करना चाहिए।

ऐसे में अगर आप भी ऑफिस जाने के दौरान कुछ आसान और बेहतरीन हेयर स्टाइल बनाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी हेयर स्टाइल में बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको बनाने के बाद आपका लुक काफी बेहतरीन नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें: Makeup Hacks: लिपस्टिक को बनाना है लॉन्ग लास्टिक तो लिप्स पर ऐसे करें अप्लाई, बस अपनाने होंगे ये सिंपल टिप्स

ट्विस्टेड बन 

ट्विस्टेड बन हेयर स्टाइल भी आप आसानी से बना सकती हैं। फॉर्मल लुक पर इस तरह हेयर स्टाइल परफेक्ट लुक देता है। वहीं आप इस हेयर स्टाइल में अलग नजर आएंगी। साथ ही लंबे और मीडियम दोनों तरह के बालों वाली महिलाएं इस हेयर स्टाइल को बना सकती हैं।

मेसी बन

मेसी बन का हेयर स्टाइल आप जल्द ही बना सकती हैं। साथ ही यह हेयर स्टाइल ऑफिस के लिए परफेक्ट रहेगा। बता दें कि जिन महिलाओं के शॉर्ट हेयर हैं, वह आसानी से इस हेयर स्टाइल को कैरी कर सकती हैं।

हाफ अप हाफ डाउन

बता दें कि आजकल हाफ अप हाफ डाउन हेयर स्टाइल भी काफी ट्रेंड में चल रहा है। आप ऑफिस के लिए इस तरह का हेयर स्टाइल बना सकती हैं। इस हेयर स्टाइल में जहां आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा और आपकी हेयर स्टाइल सबसे अलग भी नजर आएगी।

बैरेट क्लिप्स

आप ऑफिस के लिए बैरेट क्लिप्स हेयर स्टाइल बना सकती हैं। यह ऑफिस के लिए परफेक्ट हेयर स्टाइल रहेगा। इस हेयर स्टाइल में जहां आप सबसे अलग नजर आएंगी, तो वहीं यह हेयर स्टाइल आपको अट्रैक्टिव लुक देने का काम करेगा।

प्रमुख खबरें

Ranjeev Puri बने Michigan House के पहले भारतीय-अमेरिकी स्पीकर

यूपी के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक बाजार देने गांव तक पहुंचेगा ODOC अभियान, Yogi Adityanath का ऐलान

Dhanteras पर समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे Lord Dhanvantari

Chawri Bazar इमारत ढहने का मामला: दिल्ली पुलिस ने 3 ठेकेदारों को फरीदाबाद से किया गिरफ्तार, एमसीडी के दो इंजीनियर भी सस्पेंड