Natural Wrinkle Remedies: बूढ़ी स्किन को जवां बनाने के लिए ऐसे इस्तेमाल करें मेथीदाना, यूथफुल और स्मूथ नजर आएगी त्वचा

By अनन्या मिश्रा | Apr 24, 2025

हर भारतीय किचन में तमाम तरह के मसाले मिल जाते हैं। खाना बनाने के दौरान मेथीदाने का भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन मेथीदाना का इस्तेमाल सिर्फ खाने तक ही सीमित नहीं है। बल्कि यह बालों और स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। बढ़ती उम्र के साथ ही हमारे चेहरे पर झुर्रियां आदि नजर आती हैं। ऐसे में आज मेथीदाने को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकती हैं। दरअसल, मेथीदाना में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और स्किन टाइटनिंग गुण पाए जाते हैं। यह आपकी त्वचा को यूथफुल, स्मूथ और ब्राइटन बनाए रखने में मदद करता है।

मेथीदाना के इस्तेमाल से झुर्रियों से लेकर फाइन लाइन्स तक को कम करने में सहायता मिलती है। मेथीदाना को आप स्किन केयर के तौर पर कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि झुर्रियों से निपटने और यंगर स्किन पाने के लिए मेथीदाना का किस तरह से इस्तेमाल करना चाहिए।

एक कप पानी

मुट्ठी भर मेथीदाना

ऐसे बनाएं

सबसे पहले एक कप पानी में मुट्ठी भर मेथी के बीजों को करीब 10 मिनट तक उबालें।

फिर जब यह ठंडा हो जाए तो छान लें।

इस तरह से आपका टोनर बनकर तैयार हो गया है।

इसमें कॉटन पैड भिगोएं और हर रास इससे अपना चेहरा पोंछें।

सामग्री

मेथी पाउडर- 1 चम्मच 

एलोवेरा जेल- 2 चम्मच 

ऐसे करें उपयोग

इसके लिए मेथी पाउडर को एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं।

अब रात में सोने से पहले स्किन को साथ करें और इसकी हल्की लेयर लगाएं।

रात भर इसको लगा रहने दें और सुबह चेहरा धो लें।

मेथीदाना और गुलाब जल से बनाएं फेस मिस्ट

बता दें कि यह फेस मिस्ट न सिर्फ स्किन हाइड्रेशन का ख्याल रखता है। बल्कि स्किन को टाइटन भी करता है। क्योंकि गुलाब जल में एस्ट्रिजेंट प्रॉपर्टीज पाई जाती है, जो पोर्स को टाइटन करना है और स्किन को फर्म बनाता है। वहीं मेथीदाना फाइन लाइन्स को भी कम करता है।

सामग्री

एक मुट्ठी मेथीदाना

गुलाब जल

ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले एक मुट्ठी मेथी बीजों को रातभर के लिए भिगो दें।

अब इसको गुलाब जल के साथ मिलाएं और छान लें।

फिर इसको स्प्रे बोतल में डालकर रोजाना ताजे फेस मिस्ट के रूप में उपयोग करें।

प्रमुख खबरें

UP Government का बड़ा फैसला: Regime Change हिंसा से जुड़े लोगों को नहीं मिलेगी Govt Job

ठीक हो जाओ, फिर लड़ना सिखाऊंगा...Captain Smit Machhar के घाव देखने के बाद बोले UAE के राष्ट्रपति

मोदी ने ठुकराया दोस्त पुतिन का ये ऑफर, सबक सिखाना जरूरी था!

Karnataka Voter List विवाद: Congress Minister बोले- SIR पूरी तरह सही, 1 करोड़ नाम कटना जायज