Maa Saraswati Puja: मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए इस विधि से करें पूजा, ज्ञान में होगी वृद्धि

By अनन्या मिश्रा | Feb 08, 2024

मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा-आराधना करने से जातक के ज्ञान में वृद्धि होती है। वहीं बसंत पंचमी के मौके पर हम सभी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। मां सरस्वती को बुद्धि और विद्या की देवी कहा जाता है। मां के एक हाथ में वीणा, दूसरे में पुस्तक, तीसरे में माला और चौथा हाथ वर मुद्रा में है। ऐसे में अगर आप भी मां सरस्वती को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मां सरस्वती को प्रसन्न करने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं।

मां सरस्वती की पूजा में हर रोज कुछ पीले रंग के फूल जरूर अर्पित करना चाहिए। पीले रंग का वस्त्र रखें। इस तरह से पूजा-पाठ करने से मां सरस्वती आप पर प्रसन्न होंगी।

इसे भी पढ़ें: Brahvaivarta Purana: लोमश ऋषि को प्राप्त है दीर्घजीवी का वरदान, इंद्र और दशरथ को दिया था नश्वर संसार का ज्ञान

पीले या सफेद रंग के फूल चढ़ाएं

मां सरस्वती को पीला और सफेद रंग अतिप्रिय है। इसलिए उनकी पूजा में पीले या सफेद रंग के फूल चढ़ाने चाहिए। इस तरह से आप मां सरस्वती को आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं।

पीला चंदन और केसर

रोजाना मां सरस्वती की पूजा के दौरान पीला चंदन और केसर का तिलक जरूर करना चाहिए। इस तरह से पूजा करने से व्यक्ति के धन और ज्ञान में वृद्धि होती है।

अर्पित करें पेन और कॉपी

मां सरस्वती को बुद्धि और विद्या की देवी माना जाता है। ऐसे में उनके चरणों में पेन और कॉपी जरूर अर्पित करना चाहिए। बाद में आप किसी विशेष मौके पर इस पेन और कॉपी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

पीली बूंदी का भोग

बता दें कि मां सरस्वती को पीली बूंदी का भोग लगाना चाहिए। इससे भी आपको मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इसके अलावा प्रसाद में मौसमी केला आदि जैसे फल अर्पित कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया

Gurbaz का तूफानी शतक गया बेकार, Shubman Gill और युवा गेंदबाजों ने Afghanistan को चटाई धूल।

India-Pakistan मैच से पहले Handshake विवाद पर बोलीं Harmanpreet Kaur, फोकस सिर्फ क्रिकेट पर