मुस्लिम वोट में बिखराव को रोकने के लिए...लालू को AIMIM के पत्र पर बोले चिराग पासवान

By अंकित सिंह | Jul 04, 2025

एआईएमआईएम के बिहार अध्यक्ष द्वारा एआईएमआईएम को महागठबंधन में शामिल करने के लिए आरजेडी प्रमुख लालू यादव को लिखे पत्र पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आरजेडी और उसके नेता जिस मुस्लिम वोट पर अपनी पकड़ मानते हैं, वह पहले से ही बिखर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर पिछले विधानसभा चुनाव में बंटवारा नहीं हुआ होता तो ओवैसी जी की पार्टी के विधायक कैसे जीतते? जिस एमवाई (मुस्लिम-यादव) समीकरण के सहारे आरजेडी सांप्रदायिकता और जातिवाद को बढ़ावा देकर आगे बढ़ रही थी, आज उसी समुदाय के लोगों को यह एहसास हो रहा है कि उन्हें महज वोट बैंक बनाया जा रहा है। अब वे खुद को इस्तेमाल नहीं होने देना चाहते। 

आपको बता दें कि बिहार में एआईएमआईएम इस साल के अंत में होने वाले बिहार चुनाव में एकजुट मोर्चा बनाने और अल्पसंख्यक वोटों को एकजुट करने के लिए महागठबंधन में शामिल होना चाहती है। सूत्रों ने बताया कि बिहार के एआईएमआईएम प्रमुख और विधायक अख्तरुल ईमान ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव को एक पत्र लिखा है, जिसमें हैदराबाद स्थित पार्टी को महागठबंधन में शामिल करने का अनुरोध किया गया है।

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी यादव की कृपा से पूर्णिया से जीते हैं, पप्पू यादव पर संजय जायसवाल का निशाना

पत्र में इमाम ने कहा कि एक साथ चुनाव लड़ने से यह सुनिश्चित होगा कि धर्मनिरपेक्ष वोट बिखरेंगे नहीं और अगली सरकार बनाने के लिए महागठबंधन के पास बेहतर अवसर होंगे। हालांकि, इमाम ने यह भी कहा कि एआईएमआईएम को महागठबंधन में शामिल करने पर जल्दी निर्णय नहीं लेना राजद के लिए एक खोया हुआ अवसर माना जाएगा। इमाम ने कहा कि हमने आरजेडी, कांग्रेस और महागठबंधन के अन्य दलों से उनके साथ जुड़ने के लिए बात की है। एक प्रस्ताव भेजा गया है। हमने उनसे जल्द ही निर्णय लेने को कहा है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी