पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में ममता बनर्जी, इलेक्ट्रिक स्कूटर से पहुंची कार्यालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ बृहस्पतिवार को आनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। वह इलेक्ट्रिक स्कूटर पर बैठकर राज्य सचिवालय ‘नाबन्ना’ पहुंचीं। स्कूटर राज्य सरकार में मंत्री एवं कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम चला रहे थे।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: शराब पीने से मना करने पर व्यक्ति ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

स्कूटर पर सवार ममता बनर्जी ने गले में तख्ती टांग रखी थी जिसपर ईंधन के दाम में वृद्धि के खिलाफ नारे लिखे थे। ममता बनर्जी ने हाजरा मोड़ से राज्य सचिवालय के बीच पांच किलोमीटर का सफर स्कूटर पर तय किया और इस दौरान सड़क के दोनों ओर लोग खड़े होकर मुख्यमंत्री का अभिभावदन करते नजर आए।

प्रमुख खबरें

Rohit Shetty Birthday: कभी Tabu के कपड़े किए प्रेस, आज हैं Bollywood के सबसे सफल Director

Rajasthan में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 64 IPS अधिकारियों के तबादले, जयपुर-जोधपुर ग्रामीण समेत 24 जिलों को मिले नए SP

Operation Epic Fury की रफ्तार तेज! Iran का मुख्य तेल टर्मिनल Kharg Island तबाह, Donald Trump बोले- ईरान अब घुटनों पर है

वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: अब होटल, रेस्तरां और संस्थानों को भी मिलेगा तत्काल PNG कनेक्शन