Yoga Tips: बेली फैट कम करने के लिए रोजाना करें ये योगासन, जिम जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

By अनन्या मिश्रा | May 30, 2025

आजकल अधिकतर लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। वहीं लोग मोटापे से बचने के लिए एक्सरसाइज और डाइट प्लान फॉलो करते हैं। लेकिन इसके बाद भी रिजल्ट न मिलने पर निराश होते हैं। जरूरत से ज्यादा तनाव, नींद की कमी, खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान जैसे तमाम फैक्टर्स मोटापे के जिम्मेदार होते हैं। ऐसे में समय रहते इस समस्या पर काबू पाना जरूरी है, वरना न सिर्फ आपकी फिजिकल बल्कि मेंटल हेल्थ दोनों बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी वेट लॉस की जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको डेली रूटीन में शामिल करने आप बढ़े हुए वेट को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।

योगमुद्रासन

इसे भी पढ़ें: Liver Tumor Symptoms: लिवर ट्यूमर का शिकार हुईं दीपिका कक्कड़, जानिए इस गंभीर बीमारी के शुरूआती लक्षण

भुजंगासन

अगर आपके पेट के आसपास भी जिद्दी चर्बी जमा हो गई है और इस जमा चर्बी को पिघलाना चाहते हैं, तो आपको नियमित रूप से भुजंगासन का अभ्यास करना चाहिए। इस योगासन का अभ्यास करने से सेहत संबंधी कई समस्याएं दूर होती हैं और जिद्दी चर्बी भी मक्खन की तरह पिघलेगी। 

उत्तानपादासन

यदि आप भी अपनी वेट लॉस की जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं। तो आपको रोजाना इस आसन का अभ्यास करना चाहिए। उत्तानपादासन का अभ्यास करने से न सिर्फ आपकी फिजिकल हेल्थ बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।

मंडूकासन

रोजाना इस आसन का अभ्यास करने से शरीर के मेटाबॉलिज्म को काफी हद तक बूस्ट किया जा सकता है। वहीं यह आसन मोटापे से भी छुटकारा पाने के लिए कारगर है। इस आसन का नियमित अभ्यास करने से आपको कुछ ही सप्ताह में पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा।

पवनमुक्तासन

पवनमुक्तासन का नियमित अभ्यास करने से आपको बैली फैट से छुटकारा मिल सकता है। इस आसन का अभ्यास करने से आपके पूरे स्वास्थ्य को सुधारने में काफी असरदार साबित हो सकता है।

प्रमुख खबरें

ECI मार्च पर Delhi Police का एक्शन, Rahul Gandhi और Priyanka समेत 260 लोग हिरासत में लिए गए

Gurugram Bar Association ने कैप्टन Smit Machhar को Ashok Chakra देने की मांग की

Pakistan Cricket Board को बड़ा झटका, Broadcast Rights तय कीमत से आधी रकम पर बिके

ठाणे MACT ने मेट्रो साइट हादसे में मृतक मजदूर के परिजनों को 34.54 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश