Beauty Tips: झुर्रियों को कम करने के लिए सोने से पहले करें ये काम, ट्राई करें ये घरेलू उपाय

By अनन्या मिश्रा | Jan 23, 2024

बढ़ती उम्र के साथ ही स्किन पर झुर्रियां नजर आने लगती हैं। वहीं झुर्रियों की समस्या को कम करने के लिए महिलाएं अक्सर महंगे से महंगा ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं। लेकिन कई बार इन ट्रीटमेंट के साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। ऐसे में अगर आप भी झुर्रियों की समस्या से परेशान हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

इसे भी पढ़ें: Vaseline Hair Care: स्किन ही नहीं बालों की खूबसूरती बढ़ाने में मददगार है वैसलीन, जानिए इसके फायदे

शहद

बता दें कि शहद एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। साथ ही यह स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। ऐसे में अगर आप भी झुर्रियों की समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो आप अपने फेस पर शहद की एक पतली परत अप्लाई करें। फिर इसको फेस पर 20-30 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद चेहरा गुनगुने पानी से साफ कर लें।

एलोवेरा जेल

वहीं एलोवेरा जेल भी स्किन के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई के अलावा अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपकी त्वचा को हेल्दी रखने में सहायक होते हैं। एलोवेरा को स्किन पर लगाने से त्वचा की नमी बरकरार रहती है। आप झुर्रियों से निजात पाने के लिए रोजाना एलोवेरा जेल से फेस की मसाज कर सकती हैं। 

नारियल तेल

नारियल तेल में फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो आपकी स्किन को पोषण देने में सहायक होता है। इसलिए अगर आप रोजाना सोने से पहले फेस पर नारियल तेल से मसाज करती हैं, तो आपको झुर्रियों की समस्या से राहत मिल सकती है।

जैतून का तेल

जैतून के तेल एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इस तेल के इस्तेमाल से स्किन संबंधी समस्या कम हो सकती है। झुर्रियों से राहत पाने के लिए आप अपने चेहरे की जैतून तेल से मसाज कर सकते हैं। फिर कुछ देर लगा रहने के बाद फेस पानी से धो लें।

केला

केले में मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं। केला झुर्रियों को कम करने में सहायक होता है। इसके लिए आप एक केले को मैश कर लें और फिर फेस की मसाज करें। 15 मिनट इसको चेहरे पर लगाने के बाद फेस पानी से धो डालें।

दही

आपको बता दें कि दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है। जो स्किन को एक्सफोलिएट करने में मददगार होता है। इसके लिए आप दही से चेहरे की मसाज करें और कुछ देर लगा रहने के बाद फेस साफ पानी से धो डालें।

प्रमुख खबरें

Beauty Tips: Karwa Chauth पर Gajra Hairstyle से पाएं खूबसूरत लुक, जूड़ा और चोटी में ऐसे सजाएं फूल

Sensex और Nifty में 1% से ज्यादा की गिरावट, सेंसेक्स 730 अंक टूटकर 72,519 पर

Supriya Sule के Spycam Pen वाले आरोप पर Devendra Fadnavis का तंज, बोले- यह डिवाइस क्या है?

Jio Platforms IPO ने रचा इतिहास, 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला बना दुनिया का पहला निर्गम