RIL चेयरमैन मुकेश अंबानी किसको सौंपेंगे अपनी पूरी संपत्ति? तैयार कर रहे यह प्लान

By निधि अविनाश | Nov 25, 2021

एशिया के सबसे अमीर शंख्स रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी आने वाली पीढ़ी को बिजनेस सौंपने की तैयारी में है। 208 अरब डॉलर के बिजनेस को अपनी नई पीढ़ी के हाथों में सौंपने के लिए मुकेश अंबानी दुनिया के कई अरबपतियों के उत्तरााधिकार मॉडल को समझ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: अंतराष्ट्रीय बिजनेस स्कूलों में आवेदन के मामले में चीन को पछाड़ भारत बना नंबर 1

बना हुआ है पारिवारिक विवाद

आपको बता दें कि, मुकेश अंबानी और उनके भाई के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद काफी समय से बना हुआ है और मुकेश अंबानी नहीं चाहते कि संपत्ति बंटवारे के समय उनके बच्चे पर भी ऐसी समस्या या विवाद खड़ा न हो जाए। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, संपत्ति बंटवारे की इस समस्या को लेकर मुकेश अंबानी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, 64 वर्षीय मुकेश अंबानी को वॉलमार्ट इंक के वॉल्टन परिवार का मॉडल काफी पंसद आया है। इसके मुताबिक, अंबानी अब परिवार की सभी होल्डिंग एक ट्रस्ट में डालना चाहते है। इससे देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलांयस कंट्रोल में रहेगी। अपनी पत्नी नीता अंबानी और उनके तीन बच्चों की इस नई एंटिटि में हिस्सेदारी होगी। 

बोर्ड में होंगे भरोसेमंद लोग

बता दें कि, बोर्ड में भरोसमेंद लोग सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। रिलायंस के बिजनेस को मैनेजमेंट प्रोफेशनल संभालेगे।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress