By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2018
नयी दिल्ली। कांग्रेस ने अटल बिहारी वाजपेयीजी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि अटल थे... अटल हैं... अटल ही रहेंगे...। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज शाम 5 बजकर 5 मिनट पर निधन हो गया। पिछले 48 घंटे से वाजपेयी को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था क्योंकि उनकी तबियत काफी बिगड़ गयी थी।
इसी दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा कि आज भारत ने एक महान बेटा खो दिया है। लाखों लोग अटल बिहारी वाजपेयीजी को प्यार करते थे और सम्मान करते थे। हम उन्हें हमेशा याद करते रहेंगे। अटलजी के निधन की खबर को सुनकर देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।