आज दिल्ली की सड़के बिहार में लालू यादव के जमाने की सड़कों की याद दिला रही हैं: वीरेन्द्र सचदेवा

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 30, 2024

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दस साल सड़कों को बर्बाद करने वाले, कोई रखरखाव ना करने वाले चुनाव अधिसूचना से लगभग 10 हफ्ते पहले जाग कर सड़कें गढ्ढा मुक्त करने के दावे कर रहे हैं। यह लोक निर्माण विभाग जिसका काम था सड़कें ठीक रखना वह कभी लम्बे समय तक केजरीवाल सरकार के सबसे भ्रष्ट चेहरे सत्येंद्र जैन की जागिर रहा और फिर उनके लक्ष्मण मनीष सिसोदिया पर तो अब एक साल से केजरीवाल सिसोदिया के इशारे पर चलने वाली मंत्री आतिशी मार्लेना पर रहा जो अब मुख्य मंत्री हैं। सच तो यह है दिल्ली की सड़कों के दिल्ली वालों के चार बड़े दोषी हैं केजरीवाल, जैन, सिसोदिया एवं मार्लेना और आगामी विधानसभा चुनाव में दिल्ली वाले इनको पूरी तरह नाकार देंगे।

सचदेवा ने कहा है कि अब आतिशी मार्लेना एवं उनके मंत्री जितनी मर्जी इंस्पेक्शन नौटंकी कर लें, थोड़ी बहुत सड़कों की लीपा पोती कर लें पर दिल्ली की जनता अब माफ नही करेगी और मार्लेना सरकार को केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार एवं अकर्मण्यता की सज़ा देगी।

प्रमुख खबरें

Project Cheetah India | विलुप्ति से वापसी तक... 4 साल में भारत में चीतों का कुनबा बढ़कर 52 हुआ, जानें प्रोजेक्ट चीता की ऐतिहासिक सफलता

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक रहेगा पितृ पक्ष, जानिए श्राद्ध में तर्पण करने की विधि और प्रमुख तिथियां

North Delhi के Sadar Bazar में 11 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी, दर्जी गिरफ्तार

मिसाइल हमलों से दहला Saudi Arabia! अमेरिका ने जारी किया हाई-सिक्योरिटी रेड अलर्ट, ताइफ़ और यानबू में यात्रा पर लगा बैन