इंदिरा जी को आज पूरा देश याद कर रहा है: पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2025

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि आज देश पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद कर रहा है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह भारतीय सेना के जवानों के साथ एक सैन्य चौकी पर खड़ी हुई हैं।

गहलोत ने लिखा, “इंदिरा (गांधी) जी, आज पूरा देश आपको याद कर रहा है।” भारत द्वारा पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम की घोषणा के बाद गहलोत ने शाम में यह पोस्ट किया था। गहलोत ने हालांकि सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में कोई संदर्भ नहीं दिया। वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!