International Highlights: बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडाल पर हमला, अन्य अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट

By टीम प्रभासाक्षी | Oct 14, 2021

प्रभासाक्षी की खास खबरों में जानिए दिनभर की उन अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं के बारे में जिनका सरोकार सीधे जनता से है। दक्षिणी ताइवान के काऊशुंग शहर में 13 मंजिला एक इमारत में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई और अन्य 51 लोग झुलस गए हैं। वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश से दुर्गा पूजा पंडालों और मूर्तियों पर हमले की कई घटनाएं सामने आई हैं, दुर्गा पूजा पंडाल पर हुए हमले में कम से कम तीन लोग मारे गए है। पढ़िए विस्तार से सभी खबरों को... 


250 फलस्तीनी कैदियों का भूख हड़ताल, इजराइल ने बना रखा है बंधक


इजराइल द्वारा बंधक बनाये गये कम से कम 250 फलस्तीनी कैदियों ने अलग-अलग कोठरियों में रखे जाने के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। चरमपंथी ‘इस्लामिक जिहाद’ संगठन की अगुवाई में भूख हड़ताल ऐसे समय में हो रही है जब पिछले महीने उच्च सुरक्षा वाली एक जेल से छह कैदियों के भाग जाने के बाद इजराइल के हिरासत केंद्रों में तनाव बढ़ गया है।


दक्षिणी ताइवान में एक इमारत में आग लगने से 14 लोगों की मौत, 51 अन्य झुलसे


दक्षिणी ताइवान में 13 मंजिला एक इमारत में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई और अन्य 51 लोग झुलस गए हैं। काऊशुंग शहर के दमकल विभाग के अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि आग तड़के करीब तीन बजे लगी। दमकल कर्मी तलाश एवं बचाव अभियान में जुटे हैं। निचली मंजिलों की आग बुझा दी गई है। काऊशुंग शहर के दमकल विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि 14 लोगों की मौत हो गई है।


बांग्लादेश में हिंदुओं पर किया गया हमला, दुर्गा पूजा के दौरान मूर्तियों को तोड़ा, पंडाल में मौजूद तीन हिंदुओं की हत्या की


पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश से हिंदुओं पर हमले की खबरें आ रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बांग्लादेश से दुर्गा पूजा पंडालों और मूर्तियों पर हमले की कई घटनाएं सामने आई हैं। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट के बाद बांग्लादेश के कोमिला में एक पूजा स्थल पर कुरान का अपमान करने का आरोप लगाया गया और उसके बाद वहा पर कुछ लोगों ने काफी तोड़फोड़ की।


चीन और रूस की नौसेना ने युद्धाभ्यास शुरू किया, राजनीतिक और सैन्य सहयोग को मिलेगा बढ़ावा


चीन और रूस की नौसेना ने रूस के सुदुर पूर्व में बृहस्पतिवार को संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू किया जो दोनों देशों के बीच बढ़ते राजनीतिक और सैन्य सहयोग का संकेत है। ‘संयुक्त समुद्र -2021’ नाम से यह युद्धाभ्यास बृहस्पतिवार को रूस के सुदुर पूर्व में पीटर महान की खाड़ी में शुरू हुआ और यह रविवार तक चलेगा। चीन की सरकारी मीडिया ने बताया कि युद्धाभ्यास के दौरान संचार, बारूदी सुरंग रोधी, हवाई खतरों और पनडुब्बी रोधी कार्रवाई का अभ्यास किया जाएगा और इस दौरान समुद्री लक्ष्यों को संयुक्त रूप से निशाना बनाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress