Sports Highlights: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट मैच में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास

By टीम प्रभासाक्षी | Oct 01, 2021

तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में भारत के तीरंदाज अतनु दास और दीपिका कुमारी को कांस्य पदक के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट मैच में स्मृति मंधाना ने 127 रन की शानदार पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। पढ़िए विस्तार से सभी खबरों को... 

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले को करीब एक महीने बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पेले ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर लिखा ,‘‘ घर लौटकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं अलबर्ट आइंस्टीन अस्पताल की पूरी टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरा बहुत ध्यान रखा। ’’ 80 वर्ष के पेले के कोलोन से चार सितंबर को एक गांठ निकाली गई थी।

Archery World Cup Final: कांस्य पदक से चूके दीपिका और अतनु, भारत की झोली रही खाली

भारत के सितारा तीरंदाज अतनु दास और दीपिका कुमारी कांस्य पदक के मुकाबले हार गए जिससे भारत को विश्व कप फाइनल से खाली हाथ लौटना पड़ेगा। भारतीय रिकर्व कोच की गैर मौजूदगी में इस जोड़ी को सर्द मौसम में खेले गए मुकाबले में काफी दिक्कतें आई।

खराब दौर से गुजर रही मुंबई इंडियंस को हराकर वापसी करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स

पिछले मैच में मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की नजरें आईपीएल में शनिवार को होने वाले मैच के जरिये जीत की राह पर लौटने पर लगी होंगी जबकि खराब फॉर्म से जूझ रही गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस एक जीत के बाद लय बनाये रखने की फिराक में होगी। आठ जीत के बाद प्लेआफ में जगह लगभग पक्की कर चुकी दिल्ली को कोलकाता नाइट राइडर्स ने कम स्कोर वाले मैच में तीन विकेट से हराया था।

रिपोर्ट का दावा, रहाणे-पुजारा ने की विराट कोहली की शिकायत, जय शाह को किया था फोन

खबर यह है कि अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाए थे। इतना ही नहीं, रिपोर्ट दावा कर रहे हैं कि दोनों खिलाड़ियों ने कोहली की कप्तानी पर आपत्ति जताते हुए बीसीसीआई सचिव जय शाह से सीधी बात की थी। इन दोनों खिलाड़ियों को फाइनल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने की वजह से आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ा था।

INDvAUS: शतक जड़कर स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, वसीम जाफर ने 'ऑफसाइड का देवी' बताया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने क्वींसलैंड के कैरारा में जारी एकमात्र टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन 127 रन की शानदार पारी खेलकर हिन्दुस्तान का सिर फक्र से ऊंचा कर दिया। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

प्रमुख खबरें

Magnetic Track Lights: दिवाली पर घर को दें रॉयल लुक लगाएं Magnetic Track Lights और COB Lights

Supreme Court का अहम फैसला, कस्टडी में लेते ही शुरू होगी 24 घंटे की मियाद

हारते ही भारत पर टूट पड़े ट्रंप, 9 कंपनियों को हिला डाला

Ramayana में Raghav Juyal की मेघनाद के रूप में खतरनाक एंट्री, इंद्रजीत के किरदार से सीक्वल में मचेगी खलबली