राष्ट्रीय एकता परेड कार्यक्रम में बोले PM मोदी, संप्रभुता, सम्मान की रक्षा के लिए आज का भारत पूरी तरह तैयार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2020

केवडिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि अपनी संप्रभुता और सम्मान की रक्षा के लिए आज का भारत पूरी तरह तैयार है और इसे चुनौती देने वालों को मुहंतोड़ जवाब देने की ताकत रखता है। देश के पहले गृह मंत्री सरदार बल्‍लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती पर यहां ‘स्‍टैचयू ऑफ यूनिटी’ पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि देश आज रक्षा के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रहा है तथा सीमाओं को लेकर भी अब भारत की नजर और नजरिया दोनों बदल गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने 'स्‍टैच्यू ऑफ यूनिटी' पहुंचकर सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय एकता परेड में हुए शामिल 

प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पिछले दिनों पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी और उसमें कई जवान शहीद हो गए थे। दोनों देशों के बीच अभी भी इसे लेकर गतिरोध कायम है। दोनों देशों के बीच सैन्य व कूटनीतिक स्तर पर गतिरोध समाप्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर