यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी तोगड़िया की पार्टी, खुद वाराणसी से लड़ेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2019

भदोही (उप्र)। विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी हिन्दुस्तान निर्माण दल उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और वह खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से मैदान में उतर सकते हैं। तोगड़िया ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उनका 'हिन्दुस्थान निर्माण दल' प्रदेश की अस्सी सीटों सहित पूरे देश में चुनाव लड़ेगा। 

उन्होंने कहा कि उन्हें वाराणसी, मथुरा और अयोध्या से चुनाव लड़ने का आमंत्रण मिला है। यह भी हो सकता है कि वह प्रधानमंत्री के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से चुनाव मैदान में उतरें। तोगड़िया ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद अगर उनकी पार्टी सत्ता में आयी तो एक हफ्ते के अंदर अध्यादेश लाकर अयोध्या में राम मंदिर बनाया जाएगा और पांच साल तक सीमा पर एक भी सैनिक को शहीद नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला ने पूछा, कश्मीरी छात्रों को निशाना बनाये जाने पर मौन क्यों हैं PM मोदी

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और कहा कि उनके लगभग पांच साल के कार्यकाल में सीमा पर कई सैनिक शहीद हुए। उन्होंने कहा कि हम सत्ता में आये तो पत्थरबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश देंगे। तोगड़िया ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान और अलगाववादियों के प्रति मोदी सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण ही सीमा पर सैनिक शहीद हो रहे हैं।

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!