तोक्यो की गवर्नर ने सरकार से वायरस की रोकथाम के लिए आपात कदम उठाने की अनुमति मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2021

तोक्यो। तोक्यो के प्रशासन ने जापान की केंद्र सरकार से ओलंपिक शुरू होने से महज तीन महीने पहले तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए आपात कदम लागू करने की अनुमति मांगी है। तोक्यो जनवरी में आपात स्थिति से बाहर निकला था। जापान की गवर्नर युरिको कोइके ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने सरकार से फरवरी में लागू नये वायरस रोकथाम कानून के तहत बाध्यकारी आदेश जारी करने की अनुमति देने को कहा। इसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों पर जुर्माना तथा पालन करने वालों के लिए मुआवजा देना शामिल है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार