अब टोक्यो वर्ल्ड चैंपियनशिप पर नीरज चोपड़ा की नजरें, ओस्ट्रावा में होगी प्रतियोगिता

By Kusum | Jun 23, 2025

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने कहा कि वह ओस्ट्रावा में मंगलवारको हने वाली गोल्ड स्पाइक एथलेटिक्स मीट को लेकर काफी उत्साहित हैं। दरअसल, नीरज इस साल अपने अंतिम लक्ष्य टोक्यो में वर्ल्ड चैंपियनशिप में टॉप स्थान हासिल करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। नीरज ने पिछले हफ्ते 88.16 मीटर थ्रो के साथ जूलियन वेबर को हराकर पेरिस डायमंड लीग जीती थी। दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट ने कहा कि चेक गणराज्य के महान खिलाड़ी जान जेलेजनी के साथ उनके कोच और उनकी दृढ़ संकल्प शक्ति के कारण उन्हें अच्छे नतीजों का भरोसा है। 27 वर्षीय खिलाड़ी दोहार में सीजन की शुरुआत डायमंड लीग मीट में अपने पहले 90 मीटर से ज्यादा थ्रो से उत्साहित हैं। 

वहीं नीरज ने कहा कि मंगलावर के लिए उनके उत्साह का एक हिस्सा टीवी पर उसेन बोल्ट जैसे महान एथीलटों को अतीत में यहां प्रतिस्पर्धा करते हुए देखने से आता है। जब मैं बच्चा था तो मैंने उसेन बोल्ट जैसे एथलीटों के यहां प्रतिस्पर्धा करते हुए  बहुत सारे वीडियो और तस्वीरे देखी थीं। मैं पिछले साल आया था लेकिन चोट के कारण मैं प्रतिस्पर्धा नहीं कर सका। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा