Tokyo Olympic 2021 Live Update: खेलों का महाकुंभ शुरू, 19 जुलाई से अभ्यास शुरू करेंगे भारतीय निशानेबाज

By निधि अविनाश | Jul 17, 2021

महामारी के कारण एक साल की देरी के बाद तोक्यो ओलपिंक 23 जुलाई से शुरू होना वाला है। आपको बता दें कि तोक्यो ओलपिंक 2021 का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को जापान की राजधानी के नवनिर्मित नेशनल स्टेडियम में होगा जबकि समापन समारोह 8 अगस्त 2021 को उसी स्थान पर होगा। तोक्यो 2020 का उद्घाटन समारोह स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे से यानी भारतीय मानक समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। तोक्यो ओलंपिक का पूरा अपडेट यहां देखें:

-ओलंपिक खेलों से पहले पृथकवास में नहीं रहेंगे भारतीय निशानेबाज 

भारतीय निशानेबाजों को ओलंपिक खेलों से पहले पृथकवास पर रहने की आवश्यकता नहीं है और वे 19 जुलाई से अभ्यास शुरू कर देंगे। भारतीय निशानेबाजी दल शनिवार को तड़के खेल गांव पहुंचा जहां उन्हें उनके कमरे सौंप दिये गये। 

- भारतीय निशानेबाजी दल तोक्यो पहुंचा, खेल गांव पहुंचने में हुई देरी

भारत का 15 सदस्यीय निशानेबाजी दल 23 जुलाई से यहां शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों के लिये सहयोगी स्टाफ के साथ शनिवार को खेल गांव पहुंचा। भारतीय निशानेबाजी टीम मई के शुरू से ही अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिये क्रोएशिया में थी और वह जगरेब से सीधे तोक्यो पहुंची है। 

- भारतीय एथलीटों का जत्था 14 जुलाई को एयर इंडिया की चार्टर्ड उड़ान से रवाना हुआ 

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने मंगलवार को कहा कि भारत 119 खिलाड़ियों सहित तोक्यो ओलंपिक के लिए 228 सदस्यीय दल भेजेगा। ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बातचीत के दौरान बत्रा ने बताया कि 119 खिलाड़ियों में से 67 पुरुष और 52 महिला प्रतिभागी हैं।

- भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने बताया कि बाकी दल 16 से 19 जुलाई के बीच यात्रा करेंगे।

- टीम इंडिया से 115 एथलीटों ने अब तक 18 खेलों में योग्यता हासिल की है।

- तमिलनाडु की सीए भवानी देवी ओलंपिक में स्थान पक्का करने वाली भारत की पहली तलवारबाज बनीं।

यूं तो तलवारबाजी भारतीय रणबांकुरों की शौर्यगाथाओं का हिस्सा रही है लेकिन खेल के रूप में इसे पहचान दिलाई तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज सीए भवानी देवी ने। शौर्य और सफलता की नयी कहानी लिख चुकी यह वीरांगना अब अब तोक्यो में शानदार प्रदर्शन करके भारतीय ओलंपिक के इतिहास का एक सुनहरा पन्ना लिखना चाहेंगी। 

- टेबल टेनिस के लिए  जी साथियान ने अपने पहले ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

Boxing 

- अमित पंघाल और मैरी कॉम की अगुवाई वाली भारतीय बॉक्सिंग टीम 17 जुलाई को इटली के असीसी से टोक्यो ओलंपिक के लिए रवाना होगी। 

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा हाल ही में जारी की गयी रैंकिंग में पंघाल को 52 किग्रा के भार वर्ग में शीर्ष स्थान मिला है। वह हालांकि 2019 से ही एआईबीए (अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ) की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर हैं। 

- पुरुष मुक्केबाजी टीम में चैंपियन पंघाल, मनीष कौशिक, विकास कृष्ण, आशीष कुमार,और सतीश कुमार शामिल है।

- महिला मुक्केबाजी टीम में मैरी कॉम, सिमरनजीत कौर,लवलीना बोरगोहेन,और पूजा रानी शामिल है।

- मीराबाई चानू 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों से पहले शुक्रवार को तोक्यो पहुंच चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

Janakpuri में फर्जी कॉल सेंटर से बीमा ठगी करने वाले 43 लोग पकड़े गए

Cristiano Ronaldo का Portugal टीम से संन्यास का फैसला, 23 साल के करियर पर लगेगा विराम

सूरत में सहकर्मी की गर्दन काटकर हत्या, आरोपी सचित्रकुमार नरेंद्र बल गिरफ्तार

अंबाला में Amit Shah ने 1857 क्रांति के भव्य शहीद स्मारक और संग्रहालय का लोकार्पण किया