तोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने वाटर पोलो की परीक्षण प्रतियोगिता रद्द की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2021

तोक्यो। तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने इस सप्ताहांत होने वाली वाटर पोलो परीक्षण प्रतियोगिता को रद्द कर दिया है। जापान की मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता एनएचके और राष्ट्रीय समाचार एजेंसी क्योदो दोनों ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। आयोजन समिति के अधिकारियों ने हालांकि इन रिपोर्ट की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार जापान में प्रवेश की कड़ी प्रक्रिया के कारण तकनीकी अधिकारी देश में नहीं आ पाए। इस प्रतियोगिता को रद्द करने की खबरें उस समय आई हैं जब पिछले साल स्थगित किए गए ओलंपिक के आयोजन को चार महीने से भी कम का समय बचा है।

प्रमुख खबरें

बार-बार चुनाव विकास में बाधा: Shivraj बोले, एक देश, एक चुनाव से बदलेगी तस्वीर!

PMFME Scheme को आगे बढ़ाएगा खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, 2 लाख इकाइयों का लक्ष्य पूरा

Bethlehem Kudumba Unit Movie Review | निविन पॉली और ममिता बैजू की सहज केमिस्ट्री से सजी एक प्यारी, भावुक और हल्की-फुल्की रोमांटिक स्टोरी

अब तक Jammu में Party Meetings करती रही BJP ने पहली बार Muslim बहुल Kashmir में बैठक कर दिये बड़े सियासी संकेत