तोक्यो ओलंपिक की टॉर्च रिले में एक महीना बाकी, जारी किए गए नए गाइडलाइंस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2021

तोक्यो। कोरोना महामारी के कारण एक साल के लिये स्थगित किये गए तोक्यो ओलंपिक के लिये टॉर्च रिले एक महीने के भीतर शुरू हो जायेगी। ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे। आयोजकों ने गुरूवार को टॉर्च धारकों और रिले में भाग लेने वाले अन्य लोगों के लिये स्वास्थ्य प्रोटोकॉल की घोषणा की। उन्होंने यह भी कि बिना सूचना के रिले के मार्ग में बदलाव किया जा सकता है। आयोजन समिति के उप महानिदेशक ने कहा ,‘‘ कोई नारेबाजी या शोर नहीं होगा। तालियां बजा सकते हैं लेकिन सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।’’

इसे भी पढ़ें: पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर हो सकता है भारोत्तोलन, IOC ने जताई चिंता

रिले में मास्क के बिना दौड़ने की अनुमति रहेगी लेकिन बाकियों को मास्क लगाना होगा। रिले 25 मार्च को फुकुशिमा से शुरू होगी और 23 जुलाई को तोक्यो में खत्म होगी। फुकुशिमा जापान का वह हिस्सा है जो भूकंप, सुनामी और परमाणु संयंत्रों से रिसाव की त्रासदी झेल चुका है।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी