By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2021
भारत की पदक उम्मीद दीपिका कुमारी तोक्यो ओलंपिक तीरंदाजी स्पर्धा के महिला व्यक्तिगत रिकर्व रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर रही। युमेनोशिमा पार्क पर हुए मुकाबले में दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका ने 663 स्कोर किया जिसमें पहले हाफ में 334 और दूसरे हाफ में 329 स्कोर रहा। उन्होंने 30 बार परफेक्ट 10 स्कोर किया। पहले तीन स्थानों पर कोरियाई तीरंदाजों का दबदबा रहा। कोरिया की अन सान 680 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रही जो ओलंपिक रिकॉर्ड भी है। जांग मिनही 677 अंक के साथ दूसरे औरकांग चेयंग 675 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही। अंतिम 32 एलिमिनेशन दौर के मुकाबले 27 जुलाई को खेले जायेंगे।