तोक्यो ओलंपिक खेलों पर कोरोना का कहर, कोविड के 16 नये मामले आए सामने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2021

तोक्यो। तोक्यो ओलंपिक खेलों में सोमवार को कोविड-19 के 16 नये मामले दर्ज किये गये जिसमें तीन खिलाड़ी भी शामिल हैं। इस तरह से खेलों से जुड़े कुल मामलों की संख्या 148 हो गयी है। आयोजकों ने कोविड-19 की अपनी दैनिक जानकारी में बताया कि तीन खिलाड़ियों, चार ठेकेदारों, एक कर्मचारी तथा खेलों से संबंधित आठ अन्य व्यक्तियों का कोविड-19 का परीक्षण पॉजिटिव आया है। जिन तीन खिलाड़ियों का परीक्षण पॉजिटिव आया है वे खेल गांव में नहीं रह रहे थे। खेल गांव खुलने के बाद से वहां अब तक 16 मामले पाये गये हैं। खेलों से संबंधित एक व्यक्ति और एक ठेकेदार जापान के निवासी हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत

Patna SSP पर PK का हमला: सत्ताधारी पार्टी के लिए काम कर रही पुलिस, गुंडागर्दी का आरोप

Jodhpur Agriculture University के VC ने Priyanka Gandhi के बयान को नकारा, IIT Madras Director के अपमान पर जताई चिंता

Viveka Smaraka उद्घाटन पर बोले PM Modi: विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर युवा बढ़ा रहे राष्ट्र का गौरव