Tokyo Olympics: भारत की अकेली जिम्नास्ट प्रणति नायक फाइनल में जगह बनाने से चूकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2021

तोक्यो। तोक्यो ओलंपिक में भारत की अकेली जिम्नास्ट प्रणति नायक कलात्मक जिम्नास्टिक स्पर्धा के आल राउंड फाइनल्स में जगह बनाने में असफल रही। पश्चिम बंगाल की 26 वर्ष की नायक ने चार वर्गों (फ्लोर एक्सरसाइज, वॉल्ट, अनइवन बार और बैलेंस बीम) में कुल 42 . 565 अंक बनाये। वह दूसरे सब डिविजन के बाद 29वें स्थान पर रही। पांच सब डिविजन से शीर्ष 24 जिम्नास्ट आल राउंड फाइनल में जगह बनाते हैं जो 29 जुलाई को होगा। हर वर्ग के शीर्ष आठ जिम्नास्ट व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में खेलेंगे जो एक से तीन अगस्त तक होगी।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान

Mumbai में Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 600 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट