तोक्यो ओलंपिक पर लगी कोरोना की नज़र, अधिकारियों की रद्द करने की हो रही मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2021

तोक्यो। जापान की सत्तारूढ़ ‘लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी’ (एलडीपी) के दो शीर्ष अधिकारियों ने गुरूवार को कहा कि तोक्यो ओलंपिक में आमूल-चूल बदलाव हो सकते हैं। एक ने तो यहां तक सुझाव दे दिया कि इन्हें अब भी रद्द किया जा सकता है और दूसरे ने कहा कि अगर वे इसे आयोजित भी करते हैं तो इसका आयोजन दर्शकों के बिना हो सकता है। एलडीपी के महासचिव तोशिहिरो निकाई ने बुधवार को तोक्यो ओलंपिक के लिये 100 दिन की उलटी गिनती शुरू होने के एक दिन बाद ही यह रद्द होने का सुझाव दिया। उन्होंने यह टिप्पणी जापान के टीबीएस टीवी द्वारा रिकार्ड किये गए शो में की। निकाई ने कहा, ‘‘अगर खेलों को आयोजित करना असंभव दिखता है तो इन्हें निश्चित रूप से रद्द किया जाना चाहिए। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर ओलंपिक की वजह से संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी होती है तो ओलंपिक कराने का कोई मतलब नहीं होगा। ’’ यह पूछने पर कि क्या रद्द किया जाना अब भी एक विकल्प है तो निकाई ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से। ’’ लेकिन उन्होंने साथ ही यह भी कहा, ‘‘जापान के लिये सफल ओलंपिक करना महत्वपूर्ण है। यह एक बड़ा मौका है। मैं इन्हें सफल बनाना चाहता हूं। हमें कई मुद्दों का निपटारा करके तैयारी करनी होगी और यह अहम है कि हम एक एक करके इन्हें देखें। ’’ जापान में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को ओसाका में 1,100 नये मामले रिकार्ड किये गये और ये जनवरी के बाद से यहां सबसे ज्यादा मामले हैं। जापान में 4,000 से ज्यादा नये मामले सामने आये हैं जो साल के शुरूआत के बाद सबसे ज्यादा हैं।

इसे भी पढ़ें: पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद के पिता का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

अब देश में वायरस से संक्रमित मामले बढ़ने से जापानी दर्शकों को भी दूर रखा जा सकता है। कोनो ने गुरूवार को टीवी ‘टॉक शो’ पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अब सवाल यह है कि ओलंपिक का आयोजन किस तरह किया जाये जो इस तरह की स्थिति में संभव हो। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसका मतलब यह भी हो सकता है कि इन्हें देखने के लिये कोई भी दर्शक मौजूद नहीं हो। ’’ कोनो ने हालांकि यह नहीं कहा कि ओलंपिक का आयोजन नहीं किया जायेगा लेकिन उन्होंने कहा कि इनका आयोजन केवल ‘निश्चित परिस्थितियों’ में ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘इन ओलंपिक का आयेाजन जिस तरह से किया जायेगा, वह बीते ओलंपिक के आयोजन से काफी अलग तरह का होगा। ’’ तोक्यो ओलंपिक के आयोजक कह चुके हैं कि वे प्रत्येक स्थल में प्रवेश करने के लिये दर्शकों की संख्या पर फैसले की घोषणा इस महीने करेंगे।

प्रमुख खबरें

Nightclub बवाल के बाद Ben Stokes का Comeback, Durham टीम से मैदान पर करेंगे वापसी

क्रिकेट मैदान पर बवाल: Vaibhav Suryavanshi मामले में BCCI का No Action, फैसला रेफरी लेंगे

Shubman Gill की विराट कप्तानी, 154 रन बनाकर Sachin-Virat के Elite क्लब में हुए शामिल

Cristiano Ronaldo रहे फ्लॉप, World Cup के पहले मैच में पुर्तगाल को Congo ने दिया बड़ा झटका