Tokyo Olympic : सानिया और अंकिता की जोड़ी पहले दौर में हारकर बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2021

तोक्यो। भारत की सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी रविवार को तोक्यो ओलंपिक महिला युगल के पहले दौर में उक्रेन की नादिया और लियुडमाइला किचेनोक बहनों से हारकर बाहर हो गई। सानिया और अंकिता ने पहला सेट 6 . 0 से जीतकर शानदार शुरूआत की लेकिन अगले दो सेट में लय कायम नहीं रख सकी।

उन्होंने पहला सेट 21 मिनट में जीत लिया। दूसरे सेट के दूसरे गेम में अंकिता का बैकहैंड रिटर्न बेसलाइन के ऊपर से निकल गया जिसके बाद किचेनोक बहनों ने वापसी की। अंकिता ने 40 . 15 पर बढत बनाई लेकिन फोरहैंड पर उनका रिटर्न नेट में चला गया और सानिया ने भी गलतियां की। छठे गेम में सानिया ने फोरहैंड पर विनर लगाकर मौका बनाया लेकिन अंकिता का रिटर्न फिर कमजोर रहा। दूसरे सेट में सानिया के दमदार खेल के बूते भारत मैच जीतने से एक गेम दूर था। मैच के लिये सर्विस करते हुए सानिया ने लगातार दो गलतियां कर दी और वहां से मैच भारत की पकड़ से छूटता चला गया।

इससे पहले भारत के सुमित नागल ने शनिवार को पुरूष एकल वर्ग में इस्राइल के डेनिस इस्तोमिन को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई थी। वह जीशान अली (1988 सियोल) और लिएंडर पेस (1996 अटलांटा) के बाद ओलंपिक पुरूष एकल मैच जीतने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी