तोक्यो ओलंपिक में 10,000 प्रशंसकों को स्टेडियम में आने की अनुमति, 23 जुलाई से होंगे मुकाबले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2021

तोक्यो। जापान के आयोजकों ने आगामी तोक्यो ओलंपिक खेलों के दौरान सभी स्थलों पर दर्शकों की सीमा तय करते हुए स्टेडियम की क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों को स्थल पर पहुंचे की स्वीकृति दी। किसी भी स्थल पर हालांकि 10 हजार से अधिक दर्शकों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ओलंपिक खेलों का आयोजन 23 जुलाई से किया जाएगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल इन खेलों को स्थगित किया गया था। स्थानीय आयोजकों, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति, अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति, जापानी सरकार और तोक्यो की महानगरीय सरकार के बीच बातचीत के बाद इस फैसले की घोषणा की गयी। यह फैसला देश के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ. शिगेरू ओमी के विचार के खिलाफ है। उन्होंने पिछले सप्ताह सिफारिश की थी कि बिना प्रशंसकों के ओलंपिक आयोजित करना ही सबसे सुरक्षित तरीका होगा।

प्रमुख खबरें

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे