Twisters की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे Tom Cruise, को-स्टार ग्लेन पॉवेल के साथ साझा की तस्वीर

By एकता | Jul 09, 2024

सोमवार की रात लंदन के लोगों के लिए ख़ास रही क्योंकि हॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता टॉम क्रूज उनके बीच थे। अभिनेता अपने टॉप गन: मेवरिक दोस्तों की नयी फिल्म 'ट्विस्टर्स' देखने स्पेशल लंदन पहुंचे थे, जहां इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गयी। क्रूज ने रेड कार्पेट पर कदम नहीं रखे न ही मीडिया की नजरों में कैद हुए, लेकिन उन्होंने थिएटर के अंदर की तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की।

इसे भी पढ़ें: Swiftkirchen... Taylor Swift की परफॉर्मेंस से पहले जर्मनी के शहर Gelsenkirchen का बदला गया नाम

हॉलीवुड रिपोर्टर में हाल ही में छपी कवर स्टोरी में पॉवेल ने क्रूज के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि मुझे उस व्यक्ति के साथ काम करने का मौका मिला, जिसे मैंने अपनी पूरी ज़िंदगी में आदर्श माना है, और मैं अपनी पूरी ज़िंदगी में उसी तरह की फ़िल्म में काम करना चाहता था। बता दें, पॉवेल और क्रूज ने टॉप गन: मेवरिक में साथ में काम किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.495 बिलियन डॉलर की भारी कमाई की थी।

प्रमुख खबरें

Kolkata में Brazil और Vinicius Junior के मैच में खाली रहीं सीटें

MPSC अध्यक्ष इस्तीफा दें, Rahul Gandhi ने महाराष्ट्र सरकार से 70,000 रिक्त पद भरने को कहा

Sheikh Hasina के प्रत्यर्पण पर भारत नहीं तय कर सकता कोई समयसीमा: भारतीय उच्चायुक्त

4 October History: 1977 में पूर्व PM Indira Gandhi की गिरफ्तारी और 16 घंटे में रिहाई