‘मिशन इंपॉसिबल- फॉलआउट’ में और भी खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे टॉम क्रूज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2018

लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड फिल्म “मिशन: इंपॉसिबल- फॉलआउट” के निर्देशक क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने खुलासा किया है कि इस फिल्म में हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज “बेहद मुश्किल स्टंट” करते नजर आएंगे। निर्देशक ने कहा है कि इस फिल्म में सिर्फ जबरदस्त एक्शन नहीं दिखाया गया है बल्कि इसकी कहानी में भी बहुत गहराई है। 

मैकक्वेरी ने एंटरटेनमेंट वेबसाइट कोलॉइडर को बताया, “बेशक उन्होंने इस फिल्म में अब तक के सबसे बड़े और मुश्किल स्टंट किए हैं। इससे पहले आज तक उन्होंने इतने चुनौती भरे स्टंट नहीं किए। लेकिन फिल्म की कहानी भी बहुत गहरी है। एक बेहद भावनात्मक कहानी है।” वहीं क्रूज ने भी हाल में कहा था कि “मिशन: इंपॉसिबल- फॉलआउट” उनकी अब तक की सभी फिल्मों में से ‘‘सबसे ज्यादा चुनौतियों भरी” है।

प्रमुख खबरें

कांग्रेस संगठन के असहयोग और अविश्वास के कारण नामांकन वापस लिया : Akshay Kanti Bam

इनकी नीयत में खोट है, इटावा में PM Modi ने खोली Samajwadi Party और Congress के तुष्टिकरण की पोल

संविधान की प्रस्तावना नहीं बदलेगी भाजपा सरकार, आरक्षण रहेगा बरकरार : Rajnath Singh

क्या आप भी बार-बार जिम जाना स्किप करते हैं? आज ही फॉलो करें ये टिप्स