Whisky के पेग से भी महंगा हुआ टमाटर! फिर से बढ़ेगी कीमतें, अमीरों की भी पहुंच से दूर और गरीब भूले चटनी का स्वाद

By रेनू तिवारी | Aug 03, 2023

बार-रेस्टो में अगर आप एक विह्स्की का 30 एमएल का पेग पीते है तो वह भी 250-280 के बीच रहता है लेकिन एकल किलो टिमाटर की कीमत अब विह्स्की के एक पेग से भी मंहगी हो गयी हैं। टमाटर की कीमतों में महीने भर से जारी तेजी के बीच थोक व्यापारियों ने आने वाले दिनों में इस सब्जी के भाव 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाने की आशंका जताई है। थोक कारोबारियों ने आवक कम होने से टमाटर के थोक दाम बढ़ने की बात कही है। उनका कहना है कि इसका असर खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: Ambuja Cement ने 5,000 करोड़ रुपये के उपक्रम मूल्य पर सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण् किया

हिमाचल प्रदेश में जुलाई में भारी बारिश होने से फसलों को नुकसान हुआ है। इस बीच, मदर डेयरी अपने सफल स्टोर के जरिये टमाटर की बिक्री 259 रुपये प्रति किलो पर कर रही है। केंद्र सरकार 14 जुलाई से ही रियायती दर पर टमाटर की बिक्री कर रही है। इससे राष्ट्रीय राजधानी में खुदरा कीमतें नरम पड़नी शुरू हो गई थीं लेकिन आपूर्ति में कमी आने से कीमतें दोबारा बढ़ने लगी हैं। आजादपुर कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) के सदस्य अनिल मल्होत्रा ने कहा कि बाजार में टमाटर की आपूर्ति और मांग दोनों कम है और विक्रेताओं को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मल्होत्रा ने कहा, ‘‘विक्रेताओं को सब्जियों की आवाजाही में देरी, गुणवत्ता में गिरावट जैसी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा ग्राहक टमाटर, शिमला मिर्च, फूलगोभी और पत्तागोभी जैसी सब्जियां खरीदने से हिचक रहे हैं।’’

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, टमाटर की खुदरा कीमत बुधवार को 203 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई, जबकि मदर डेयरी के सफल स्टोर पर कीमत 259 रुपये प्रति किलोग्राम थी। मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा, “असामान्य मौसम के कारण पिछले दो महीनों से देश भर में टमाटर की आपूर्ति प्रभावित हुई है। पिछले दो दिनों में आजादपुर मंडी में भी आवक में भारी गिरावट आई है। कम आपूर्ति के कारण थोक बाजार में कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, जिसके परिणामस्वरूप खुदरा कीमतों पर भी असर पड़ा है। एशिया की सबसे बड़ी थोक फल और सब्जी मंडी आजादपुर मंडी में टमाटर की थोक कीमतें बुधवार को गुणवत्ता के आधार पर 170-220 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं