Festive Season से पहले और भी महंगा हुआ टमाटर, सेंचुरी के भी पार हुए रेट

By रितिका कमठान | Oct 07, 2024

देश भर में इन दिनों त्योहारों का मौसम चल रहा है। नवरात्र के बाद भी लगातार अलग अलग त्योहार देश में मनाए जाएंगे। वहीं इन दिनो त्योहारों के बीच ही टमाटर की कीमतें भी आसमान छू रही है। अब हालात ये हैं कि टमाटर की कीमत इतनी अधिक हो चुकी है कि लोग टमाटर खरीदने से पहले सोच रहे है।

इन दिनों बाजार में सबसे महंगा टमाटर बिक रहा है। थोक मंडियों में टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं सेब की बात करें तो सेब 50 से 70 रुपये प्रति किलो बाजार में बिक रहा है। दिल्ली की गाजीपुर, ओखला, आजादपुर मंडी में टमाटर की कीमत लगातार ऊंचाई छू रही है। टमाटर की सप्लाई कम होने के कारण इसके दाम लगातार बढ़े हुए है। मंडी में विक्रेताओं ने मीडिया को बताया कि इस समय टमाटर की सप्लाई पीछे से ही काफी कम हो रही है। त्योहार के सीजन में टमाटर की मांग काफी अधिक हो गई है। इस कारण टमाटर की कीमत बढ़ गई है। वहीं टमाटर की खेप के लिए लगभग 15 से 20 दिनों का इंतजार भी करना पड़ रहा है।

प्रमुख खबरें

भारत से डरा मुनीर, अब तुर्की से मंगाए ये हथियार, अमेरिका भी हैरान!

Tamil Nadu में BJP का TVK सरकार पर हल्ला बोल, बिगड़ती Law and Order को लेकर बड़ा प्रोटेस्ट

Indo Pacific Command नाम से ट्रंप को क्या दिक्कत थी? क्या अब बदल गयी है अमेरिका की Asia Policy?

Mekedatu और Mullaperiyar पर तमिलनाडु का डबल अटैक, Governor Arlekar ने Karnataka-Kerala को चेताया