'तूफान' एक्टर फरहान अख्तर ने की मुक्केबाज सतीश कुमार की तारीफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2021

मुंबई। अभिनेता फरहान अख्तर ने तोक्यो ओलंपिक में मुक्केबाज सतीश कुमार के शानदार प्रदर्शन के लिए सोमवार को उनकी तारीफ की। कुमार ने माथे और ठुड्डी पर कई टांके लगने के बावजूद मौजूदा विश्व चैंपियन बखोदिर जलोलोव से मुकाबला किया। कुमार को प्री-क्वार्टर फाइनल के दौरान माथे और ठुड्डी पर दो गहरे कट लगे थे। उन्होंने अपना अगला मुकाबला उज्बेक सुपरस्टार जलोलोव के खिलाफ लड़ने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें: एशियाई रजत पदक विजेता खुरेलखुव के खिलाफ ओलंपिक अभियान की शुरुआत करेगी सोनम मलिक

32 वर्षीय भारतीय मुक्केबाज चेहरे पर 13 टांके लगने के बावजूद रिंग में उतरे थे, हालांकि रविवार को ओलंपिक खेल के क्वार्टरफाइनल से वह बाहर हो गए। अख्तर ने अपनी हालिया फिल्म ‘तूफान’ में एक मुक्केबाज की भूमिका निभाई है। उन्होंने कुमार के असाधारण प्रदर्शन की ट्विटर पर सराहना की। अख्तर ने ट्वीट किया, ‘‘मुक्केबाज सतीश कुमार की जोर शोर से हौसला अफजाई करें, उन्होंने दुनिया को दिखाया कि सच्चे प्रतियोगी किस चीज से बनते हैं।

इसे भी पढ़ें: महिला हॉकी टीम के पहली बार ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने पर भारतीयों ने मनायी खुशी

आप पर गर्व है भाई।’’ कुमार दो बार के एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता और कई बार के राष्ट्रीय चैंपियन रहे हैं। उन्होंने ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह भारत के पहले सुपर हैवीवेट थे। फुटबॉलर से बॉक्सर बने 27 वर्षीय जलोलोव ने प्रतिस्पर्धा के अंत में प्रशंसा में सिर हिलाकर अपने प्रतिद्वंद्वी की बहादुरी को स्वीकार किया। जलोलोव ने अपने पहले ओलंपिक खेलों में पदक हासिल किया है।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की