RCB के बल्लेबाजों के मुरीद हुए KXIP के स्पिनर अश्विन, तारीफ में कही ये बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2020

शारजाह। किंग्स इलेवन पंजाब के स्पिनर मुरूगन अश्विन ने कहा कि सही लेंथ पर गेंदबाजी करने से वह इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में सफल रहे और इसकी सीख उन्हें पिछले मैच में अपनी इस प्रतिद्वंद्वी टीम के गेंदबाजों को देखकर ही मिली। अश्विन ने खतरनाक आरोन फिंच और वाशिंगटन सुंदर के विकेट लिये तथा चार ओवर में केवल 23 रन दिये। किंग्स इलेवन ने गुरुवार को खेला गया यह मैच आठ विकेट से जीता। इस 30 वर्षीय गेंदबाज ने आरसीबी की कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 82 रन से जीत के दौरान युजवेंद्र चहल और सुदंर की गेंदबाजी का विश्लेषण किया जिससे उन्हें शारजाह के अपेक्षाकृत छोटे मैदान पर सही लेंथ हासिल करने में मदद मिली।

प्रमुख खबरें

Jayaprakash Narayan की जयंती पर Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav ने किया नमन

Delhi में COJPA नेताओं को हिरासत में लेने पर बरसे DK Shivakumar, पूछा- लोकतंत्र है या आपातकाल

Supreme Court का निर्देश, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को अवैध रूप से हिरासत में न लें

Lockie Ferguson ने Vaibhav Suryavanshi की तारीफ की, भारतीय टी20 टीम में चयन पर जताई खुशी