Article 370: 5 अगस्त के दिन कश्मीर पर झूठ फैलाने के लिए बनाया टूल किट, पाकिस्तान की बड़ी साजिश का खुलासा

By अभिनय आकाश | Aug 04, 2022

कश्मीर के मसले पर भारत को दुनियाभर में बदनाम करने की पाकिस्तानी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पाकिस्तान में बनाई गई टूल किट के जरिये अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धारा 370 हटाए जाने के विरोध को दर्शाने की साजिश रची गई थी। 5 अगस्त के ही दिन 2019 में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 निरस्त किया गया था। जिसकी तीसरी वर्षगांठ के नजदीक आते ही पाकिस्तान की अलग-अलग देशों में मौजूद एबेंसी के जरिये कश्मीर को लेकर प्रोपोगेंडा फैलाने में लग गई।

इसे भी पढ़ें: एशिया कप की तैयारी में जुटा पाकिस्तान, बाबर आजम के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान

सूत्रों ने इंडिया टुडे टीवी को बताया कि पाक एजेंसियां ​​कल इन संदेशों के साथ सोशल मीडिया पर भारत विरोधी भावनाओं को भड़काया की तैयारी में था। हालांकि देश में खुफिया एजेंसियों ने कल सोशल मीडिया पर भारत विरोधी सामग्री प्रसारित करने के पाकिस्तान के प्रयासों का मुकाबला करने के लिए एक डोजियर तैयार किया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर