टूलकिट मामले में शांतनु मुलुक के पिता ने कहा- दिल्ली पुलिस घर से हार्ड डिस्क ले गयी है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2021

मुंबई। दिल्ली पुलिस के कर्मी होने का दावा करने वाले दो लोगों ने ‘‘बिना किसी तलाशी वारंट’’ के महाराष्ट्र के बीड में 12 फरवरी को ‘‘टूलकिट’’ मामले में संदिग्ध, पर्यावरण कार्यकर्ता शांतनु मुलुक के आवास से कंप्यूटर की एक हार्ड डिस्क और अन्य सामग्री जब्त कर लीं। शांतनु के पिता शिवलाल मुलुक ने स्थानीय पुलिस को इस बारे में बताया है। बीड के पुलिस अधीक्षक राजा रामास्वामी ने बताया कि शिवलाल मुलुक ने मंगलवार को पुलिस को इस संबंध में एक अभ्यावेदन दिया है। रामास्वामी ने बुधवार को पीटीआई-को बताया, ‘‘हमें कल अभ्यावेदन मिला है। हम जांच करेंगे और जरूरी कदम उठाएंगे।’’ बंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को शांतनु मुलुक को 10 दिनों के लिए अग्रिम जमानत दे दी थी।

इसे भी पढ़ें: ट्विटर से पहले कू एप पर जानकारी साझा करेगी सरकार, 1 से 3 घंटे का होगा अंतर

आवेदन में कहा गया है कि दोनों कर्मियों ने आवास के सभी कमरों की तलाशी ली और शांतनु के कमरे से कंप्यूटर की एक हार्ड डिस्क, पर्यावरण संबंधी पोस्टर, एक किताब और मोबाइल फोन का कवर ले गए। शिवलाल मुलुक के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने कोई तलाशी वारंट नहीं दिखाया, ना ही इन सामानों को ले जाने के पहले परिवार से अनुमति दी। पुलिस अधिकारियों ने जब्त सामग्री का पंचनामा भी तैयार नहीं किया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शांतनु मुलुक और मुंबई की वकील निकिता जैकब बेंगलुरु की कार्यकर्ता दिशा रवि के साथ ‘‘टूलकिट’’ दस्तावेज तैयार करने में शामिल थे और वे ‘‘खालिस्तान समर्थक तत्वों’’ के संपर्क में थे।

प्रमुख खबरें

Congress Puducherry: कभी Congress का गढ़ रहे Puducherry में वापसी मुश्किल, Party के सामने अस्तित्व बचाने की चुनौती

संपत्ति विवाद पर Rajeev Chandrasekhar का पलटवार, बोले- डरा हुआ Congress ध्यान भटका रहा है।

Iran-US Ceasefire के बाद Kashmir में मनाया जा रहा जबरदस्त जश्न, शिया मुस्लिमों ने कहा, हमारा ईरान जीत गया

Tamil Nadu Election: तिरुवल्लूर में Udhayanidhi Stalin की हुंकार, बोले- हमने हर चुनावी वादा पूरा किया