Top 10 Breaking News 13 October 2026 | Delhi CAPF Deployment | Jantar Mantar Protest | Rahul Gandhi High Tea Meating | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

By रेनू तिवारी | Oct 13, 2026

Top 10 Breaking News 13 October 2026 | Delhi CAPF Deployment | Jantar Mantar Protest | Rahul Gandhi High Tea Meating | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ेंTop 10 Breaking News 13 October 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संभावित विरोध प्रदर्शनों और कानून-व्यवस्था की संवेदनशीलता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) से सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPF) की तैनाती को बढ़ाए रखने का अनुरोध किया है। पूर्व निर्धारित 12 अक्टूबर की समय-सीमा को बढ़ाकर अब 20 अक्टूबर तक करने की मांग की गई है। इसके तहत पुलिस बल ने राजधानी की सुरक्षा के लिए 273 कंपनियों को तैनात रखने का आग्रह किया है। यह कदम कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), भीम आर्मी, विभिन्न छात्र संगठनों और अन्य राजनीतिक समूहों द्वारा दिल्ली के वीआईपी (VIP) इलाकों में प्रदर्शन की जताई जा रही आशंकाओं के बाद उठाया गया है।

दिल्ली पुलिस ने INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन को लेकर चार FIR दर्ज कीं, BNSS की धारा 163 के कथित उल्लंघन का हवाला दिया

राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव आयोग और मतदाता सूची के मुद्दों को लेकर विपक्ष के उग्र प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार (12 अक्टूबर) को INDIA गठबंधन द्वारा निकाले गए 'लोकतंत्र के लिए मार्च' के सिलसिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत लागू पाबंदियों और अन्य कानूनी प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में चार अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, कुल चार FIR दर्ज की गई हैं। इनमें से दो तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में, एक मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में और एक बाराखंभा रोड पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई हैं।

Video | गेट कूदकर अंदर घुसे CJP कार्यकर्ता Saurav Das और Ashutosh Ranka, पुलिस कार्रवाई का लाइव फुटेज आया सामने

दिल्ली पुलिस और 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बीच गतिरोध और तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को CJP के प्रमुख नेताओं- सौरव दास और आशुतोष रंका- को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर परिसर में जबरन घुसने के आरोप में हिरासत में ले लिया। उनके साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता अजिंक्य शिंदे और कई समर्थकों को भी पुलिस ने दबोच लिया। यह कार्रवाई तब सामने आई जब पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा का हवाला देते हुए जंतर-मंतर को आधिकारिक "विरोध-प्रदर्शन स्थलों की सूची" से बाहर कर दिया है

केरल में राजनीतिक भूचाल: एक तरफ CEC के खिलाफ प्रस्ताव, तो दूसरी तरफ BJP ने उठाए विधानसभा की वैधता पर सवाल

एक तरफ जहां केरल की यूडीएफ (UDF) सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया है, वहीं दूसरी तरफ इस कदम ने राज्य की राजनीति में नया बवंडर खड़ा कर दिया है। महज पांच महीने पहले चुनाव जीतने वाली कांग्रेस पर अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उसी चुनावी जनादेश और विधानसभा की वैधता को लेकर तीखे हमले शुरू कर दिए हैं। हालाँकि, इस कदम की BJP ने आलोचना की है। BJP ने सवाल उठाया है कि SIR के पाँच महीने बाद राज्य में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस इस प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर कैसे सवाल उठा सकती है और पार्टी पर "धोखाधड़ी वाली राजनीति" करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस सांसद पर यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर BJP की महिला सांसदों का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का कार्यक्रम

कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे गंभीर यौन उत्पीड़न के आरोपों और उनके खिलाफ चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल आज, मंगलवार (13 अक्टूबर) को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेगा। इनर मणिपुर से लोकसभा सांसद अकोइजम को हाल ही में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में उनके अध्यापन पद से बर्खास्त कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी द्वारा अकोइजम की सेवाएं खत्म करने और उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज होने के बाद यह विवाद और बढ़ गया है। BJP ने कांग्रेस नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की है, जबकि अकोइजम ने आरोपों को खारिज करते हुए यूनिवर्सिटी की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

Kerala में 23 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब दी तो नपेंगे Bar, मंत्री एम लीजू की चेतावनी

केरलम के आबकारी मंत्री एम. लीजू ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार 23 वर्ष से कम उम्र के लोगों को शराब परोसने वाले बार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। लीजू ने रविवार को कोच्चि के पास मिनी कूपर कार दुर्घटना में तीन युवाओं की मौत के संबंध में एर्नाकुलम के विधायक टी. जे. विनोद द्वारा उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आबकारी विभाग ने नियम के तहत निर्धारित उम्र से कम आयु के इन आरोपियों को शराब परोसने के आरोप में तीन बार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लीजू ने कहा, ‘‘राज्य सरकार किसी भी स्थिति में इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगी।’’ उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही आबकारी विभाग ने तुरंत कार्रवाई की।

LoC पर PoK की तरफ धमाके से 4 आतंकियों के चीथड़े उड़े, Indian Army ने बढ़ाई चौकसी

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) से सटे कृष्णा घाटी सेक्टर में सोमवार शाम हुए भीषण विस्फोट ने सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय संदिग्ध नेटवर्क को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। हम आपको बता दें कि सतवाल-नकी इलाके में हुए धमाके में चार लोगों की मौत की खबर है। कुछ रिपोर्टों में मृतकों को नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश कर रहे आतंकवादी बताया गया है, जबकि शुरुआती सूचनाओं में विस्फोट को पाकिस्तान की ओर ग्रामीणों की आवाजाही के दौरान हुआ संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) धमाका बताया गया था।

सबका ध्यान CEC के खिलाफ प्रोटेस्ट पर था इधर UPI पर सरकार ने ले लिया बड़ा निर्णय, MDR चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) ने 13 अक्टूबर को जारी एक प्रेस नोट में कहा है कि उसने नवंबर के दूसरे हफ़्ते में दिवाली के बाद तक MDR चार्ज लागू करने का फ़ैसला टाल दिया है। यूपीआई स्टीयरिंग कमिटी की बैठक में कई चुनौतियों पर चर्चा हुई और इस हफ़्ते (गुरुवार) से MDR लागू करने में त्योहारों के मौसम का ज़िक्र किया गया। NPCI देश का मुख्य डिजिटल पेमेंट प्लेटफ़ॉर्म UPI चलाता है। NPCI ने एक मीडिया बयान में कहा कि यूपीआई और सर्विसेज़ स्टीयरिंग कमिटी ने आज फ़ैसला किया कि त्योहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए, चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) यूपीआई ट्रांज़ैक्शन पर MDR दिवाली के तुरंत बाद लागू किया जाएगा, जिसकी तारीख़ अलग से बताई जाएगी। NPCI, UPI MDR को लागू करने को जनवरी 2027 तक टालने के प्रस्तावों पर विचार कर रहा है। यह घटनाक्रम तब हुआ है जब मर्चेंट संगठनों, फिनटेक और पेमेंट कंपनियों ने NPCI से इस नियम को लागू करने में देरी करने का अनुरोध किया।

पंजाब में दहला देने वाला हत्याकांड! फेसबुक लाइव के दौरान ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर 'झोटा' की गोली मारकर हत्या

पंजाब के मानसा जिले में नशीले पदार्थों (ड्रग्स) के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार मुखर रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता और एक्टिविस्ट परविंदर सिंह उर्फ झोटा की मंगलवार सुबह सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह पूरी खूनी वारदात उस वक्त हुई जब वह एक मेडिकल स्टोर पर कथित तौर पर 'चिट्टा' (हेरोइन) बेचे जाने का फेसबुक लाइव (Facebook Live) कर रहे थे। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें मानसा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से पंजाब की राजनीति में भूचाल आ गया है और विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Rahul Gandhi ने INDIA Bloc को चाय पर बुलाया; कहा- Save Democracy आंदोलन रहेगा जारी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि लोकतंत्र की सुरक्षा को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच, वे अपने आवास पर INDIA ब्लॉक के नेताओं, विपक्षी सांसदों, छात्र संगठनों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों को चाय पर बुलाने के बाद मीडिया को संबोधित करेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने X पर एक पोस्ट में कहा कि अलग-अलग ग्रुप के प्रतिनिधि मीडिया के सामने अपनी बात रखने के लिए एक साथ आएंगे और इस बात पर ज़ोर दिया कि ये प्रदर्शन एक साझा आंदोलन का हिस्सा हैं।

प्रमुख खबरें

सऊदी एयरपोर्ट्स पर हमलों के बाद Houthi गुट की चेतावनी, International Airlines न भरें उड़ान

Rishabh Jaiswal के लिए रो पड़ीं Shreya Kalra, वीडियो शेयर कर की खास अपील

गांधी परिवार के लिए Delhi में बैठे तेलंगाना के CM, BJP सांसद K Laxman का तंज

INDIA Bloc की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी, लोकतंत्र को बचाना एकमात्र लक्ष्य, पूरा विपक्ष एकजुट