Top 10 Breaking News 5 August 2026 | Sanitation Workers Protest | Maharashtra Analog Paneer Ban | Amarnath Yatra | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

By रेनू तिवारी | Aug 05, 2026

Breaking News 5 August  2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।

देश की सड़कों पर दौड़ रही बिना बीमा (Insurance) वाली गाड़ियों पर नकेल कसने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक कड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने केंद्र सरकार को एक ऐसा पायलट प्रोजेक्ट तैयार करने का निर्देश दिया है, जिसके तहत वैलिड थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस न होने पर वाहनों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन (Fuel) नहीं दिया जाएगा। जस्टिस संजय करोल और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या और टोल प्लाजा पर लगने वाले ट्रैफिक जाम पर चिंता जताते हुए यह आदेश जारी किया।

Analog Paneer Ban | महाराष्ट्र में 'एनालॉग पनीर' की बिक्री पर रोक, जानें क्या है यह नॉन-डेयरी पनीर, कितना है सेहत के लिए हानिकारक और कैसे करें पहचान

छत्तीसगढ़ के बाद महाराष्ट्र देश का दूसरा ऐसा राज्य बन गया है जिसने 'एनालॉग पनीर' (Analog Paneer) के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और वितरण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य उत्पादों की भ्रामक लेबलिंग को रोकने के लिए उठाया गया है। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के अनुसार, रेस्टोरेंट और खाने-पीने की दुकानों पर असली डेयरी पनीर के नाम पर सस्ता और मिलावटी नॉन-डेयरी पनीर बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं, जो 'फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006' का स्पष्ट उल्लंघन है।

Amarnath Yatra जम्मू से स्थगित की गई, अनुच्छेद 370 के सात वर्ष पर सुरक्षा बढ़ाई गई

जम्मू, पांच अगस्त अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के सात वर्ष पूरे होने के अवसर पर जम्मू कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के बीच बुधवार को यहां आधार शिविर से वार्षिक अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई। हालांकि, प्रशासन ने जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से एक दिन के लिए अमरनाथ यात्रा स्थगित करने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया, लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।

Maharashtra MARD Doctor Strike | होम्योपैथी रजिस्ट्रेशन विवाद: महाराष्ट्र में डॉक्टरों की राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, जानें किन सेवाओं पर पड़ेगा असर

होम्योपैथी डॉक्टरों को महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल (MMC) में रजिस्ट्रेशन देने के राज्य सरकार के फैसले के विरोध में महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD) ने 5 अगस्त से अनिश्चितकालीन राज्यव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल के कारण मुंबई के प्रमुख अस्पतालों—जैसे KEM, सायन, नायर और JJ अस्पताल—सहित पूरे राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है।

Sanitation Workers Protest | जंतर-मंतर पर सफाई कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन: सेप्टिक टैंक से होने वाली मौतों पर फूटा गुस्सा, पुनर्वास कानून लागू करने की मांग

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सफाई कर्मचारियों, उनके परिवारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 'हाथ से मैला उठाने वालों के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम, 2013' (Manual Scavengers Act, 2013) को देश भर में सख्ती से लागू करने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल कई पीड़ित परिवार सिर पर "हमें मारना बंद करो" लिखी पट्टियां बांधकर पहुंचे थे, जो सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान अपनों को खोने का दर्द बयां कर रही थीं।

Meta को नहीं मिलेगा Safe Harbour Protection, भारतीय संविधान का करना होगा पालन, PM मोदी के वीडियो विवाद पर संसदीय समिति की कड़ी चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक पोस्ट को अस्थायी रूप से रोके जाने और प्लेटफॉर्म पर AI-जनरेटेड आपत्तिजनक सामग्री तथा बच्चों व महिलाओं से जुड़े कंटेंट को लेकर केंद्र सरकार ने टेक दिग्गज मेटा (Meta) के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। संचार और सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय समिति ने मेटा को स्पष्ट चेतावनी दी है कि भारतीय कानूनों का उल्लंघन करने पर उसे IT एक्ट के तहत मिलने वाली "सेफ हार्बर" (कानूनी सुरक्षा) वापस ले ली जाएगी। यह कदम इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा मेटा के शीर्ष वैश्विक अधिकारियों को तलब किए जाने के बाद उठाया गया है। मेटा की ग्लोबल टीम 5 और 6 अगस्त को सरकारी अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करने वाली है।

'जब पाकिस्तान ने युद्धविराम मांगा तो हमने कराया इंतज़ार', 'ऑपरेशन सिंदूर' पर पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान का बड़ा खुलासा

भारत के पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) को लेकर एक बेहद सनसनीखेज और बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 10 मई 2025 की सुबह जब घबराए हुए पाकिस्तान ने DGMO हॉटलाइन के ज़रिए भारत से तुरंत युद्धविराम (Ceasefire) की गुहार लगाई, तो भारत ने उसे तुरंत स्वीकार करने के बजाय जानबूझकर दोपहर तक इंतज़ार कराया। पूर्व CDS के अनुसार, ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि भारत के नियोजित सैन्य हमलों में से आधे हमले अभी होने बाकी थे और भारत अपनी जीत को बेहद निर्णायक बनाना चाहता था।

CJP ने फिलहाल राजनीति से किया किनारा, Abhijeet Dipke बोले- देश को Pressure Group की जरूरत

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि यह पार्टी अभी एक प्रेशर ग्रुप के तौर पर काम करेगी। संगठन की कोर टीम ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में संस्थानों में घटते जन-विश्वास, इथेनॉल-मिश्रित ईंधन और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बैठक की। बैठक से पहले पत्रकारों से बात करते हुए दिपके ने कहा कि भारत को अभी किसी राजनीतिक पार्टी की नहीं, बल्कि एक प्रेशर ग्रुप की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि अभी के लिए, CJP एक प्रेशर ग्रुप होगा, क्योंकि भारत को इस समय एक प्रेशर ग्रुप की ही ज़रूरत है।

Article 370 पर J&K Politics में फिर से उबाल, Congress-NC मना रहे Black Day, Mehbooba Mufti ने Tiranga उलटा पकड़ कर करा दिया बड़ा बवाल

एक ओर पूरा देश और स्वयं जम्मू-कश्मीर का आम नागरिक पिछले सात वर्षों में घाटी में आए शांति, विकास और नए अवसरों का स्वागत कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ स्थानीय राजनीतिक दल और नेता आज भी पांच अगस्त को 'काला दिवस' मनाकर अपने पुराने राजनीतिक एजेंडे से बाहर निकलने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। सबसे अधिक विवाद पीडीपी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को लेकर खड़ा हुआ, जो विरोध प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रध्वज को उल्टा पकड़े हुए दिखाई दीं। 

NCP-SP Big Restructuring: Sharad Pawar ने प्रवक्ताओं की फौज की छुट्टी की, Vidya Chavan और Mahesh Tapse को मिली कमान

शरद पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) ने बुधवार को पार्टी प्रवक्ताओं की पिछली सभी नियुक्तियां रद्द कर दीं और अब विद्या चव्हाण और महेश तापसे को अधिकृत प्रवक्ता के तौर पर काम करने की जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शशिकांत शिंदे की मंजूरी के बाद, प्रवक्ता पद पर पिछली सभी नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का आदेश जारी किया गया है, जो 4 अगस्त, 2026 से प्रभावी होगा और अगले आदेश तक लागू रहेगा। 

प्रमुख खबरें

हाथों में मैचिंग रिंग्स पहने नजर आए Gigi Hadid और Bradley Cooper, शादी की अफवाहों से बाजार गर्म

Beauty Tips: अपनी Eye Shape के अनुसार ऐसे लगाएं परफेक्ट लाइनर, जानें Makeup Artist के सीक्रेट हैक्स

Suvendu Adhikari की रेकी के पीछे Pakistan-linked JeM की बड़ी साजिश, STF ने संदिग्ध से उगलवाए राज

Lock Upp 2 से निकलते ही Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से जुड़े विवाद पर तोड़ी चुप्पी