Top 10 Breaking News 9 September 2026 | Pakistan Air Forc Deployed HQ-17AE | Delhi Satya Niketan Building Collapse | Bihar Flood | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

By रेनू तिवारी | Sep 09, 2026

Top 10 Breaking News 9 September 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।

पाकिस्तान एयर फोर्स (PAF) ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक प्रोमोशनल वीडियो जारी कर चीन निर्मित HQ-17AE शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम को अपने बेड़े में शामिल करने की घोषणा की है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से पाकिस्तान को अपनी शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस क्षमताओं में मौजूद कमियों को दूर करने और ड्रोन जैसे कम ऊंचाई वाले आधुनिक खतरों का मुकाबला करने में बड़ी मदद मिलेगी।

Delhi Satya Niketan Building Collapse | PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, 7 की मौत के मामले में कड़ी कार्रवाई

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक पांच मंजिला इमारत ढहने से हुई सात लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लड़कों के पेइंग गेस्ट (PG) अकोमोडेशन चलाने वाले ऑपरेटरों में से एक, सुधांशु को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में पांच छात्रों समेत कुल सात लोगों की जान चली गई थी। गिरफ़्तार मालिक के बेटे (जो पुलिस कस्टडी में है) द्वारा दिखाए गए रेंट एग्रीमेंट के अनुसार, दो PG ऑपरेटर शुभम त्यागी और सुधांशु थे। दोनों ऑपरेटर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।

'नौकरी छोड़ो या कब्र में जाओ'! कश्मीरी पंडितों पर फिर छाया 1990 का काला साया, LeT ने जारी की 7000 पंडितों की 'हिट-लिस्ट'

कश्मीर घाटी में एक बार फिर 1990 के दशक जैसा खौफनाक दौर लौटता नजर आ रहा है। लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े आतंकी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल (ULC / ULF) द्वारा जारी नई धमकी भरी चिट्ठियों ने 'प्रधानमंत्री पुनर्वास पैकेज' (PM Package) के तहत घाटी में तैनात करीब 7,000 कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भारी दहशत पैदा कर दी है। एक महीने के भीतर मिली लगातार पांचवीं धमकी में आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों को साफ़ चेतावनी दी है— "या तो अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दो या फिर जानलेवा नतीजों का सामना करने के लिए तैयार रहो।"

Karnataka में ED का बड़ा एक्शन: PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी प्रियंका के 18 ठिकानों पर छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार (9 सितंबर) को कर्नाटक की राजनीति में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के कद्दावर नेता और लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री सतीश जारकीहोली तथा उनकी बेटी व चिक्कोडी से सांसद प्रियंका जारकीहोली के परिसरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) मामले की जांच के सिलसिले में केंद्रीय एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने राज्य भर में करीब 18 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया है। इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

Delhi Satya Niketan Building Collapse | सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, 51 में से 27 जर्जर इमारतें होंगी ध्वस्त

राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को हुए दर्दनाक इमारत हादसे (जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी) के बाद प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अवैध, जर्जर और असुरक्षित इमारतों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट की सख्त फटकार के बाद MCD और पुलिस प्रशासन ने पूरी दिल्ली, विशेषकर छात्र बहुल इलाकों में जांच और ध्वस्तीकरण (Demolition) की कार्रवाई तेज़ कर दी है। MCD द्वारा वेस्ट, शाहदरा साउथ और अन्य ज़ोन में किए गए विशेष सर्वे के दौरान 51 इ

दिल्ली की मतदाता सूची में राघव चड्ढा का नाम शामिल, AAP ने उठाए प्रक्रिया पर सवाल

पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा का नाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मतदाता सूची में जोड़ दिया गया है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत उनका नाम राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि चड्ढा का नाम पंजाब की मतदाता सूची से हटा दिया गया है, जहाँ से वे राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, नाम जोड़ने की यह प्रक्रिया पूरी तरह नियम सम्मत है और हाल ही में स्वीकृत किए गए 700 'फॉर्म-6' आवेदनों में उनका नाम भी शामिल था।

Prabhasakshi NewsRoom: 5 महीने में 23 मृत्युदंड सुनाने वाले Judge Ravi Kumar Diwakar ने उठाए माफिया पर गंभीर सवाल, बोले, ‘कायर जज कहलाने से बेहतर मौत मंजूर'

“कायर जज कहलाने से बेहतर है कि मैं मर जाऊं।” मुजफ्फरनगर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर का यह बयान उस समय सामने आया है, जब उन्होंने महज पांच महीनों में 23वीं मौत की सजा सुनाई है। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को उन्होंने दहेज हत्या के एक मामले में मोहम्मद नदीम को अपनी पत्नी शाहजादी की हत्या का दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने इस हत्या को “बेहद क्रूर और बर्बर” बताते हुए इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ यानी विरलतम से विरलतम श्रेणी का अपराध माना।

BJP का 'सेवा संकल्प अभियान': PM Modi के 25 साल पर बोले अध्यक्ष - Modi सरकार में हर Indian बढ़ रहा सम्मान से आगे

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन-सेवा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक महीने तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की घोषणा की। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नवीन ने कहा कि 7 अक्टूबर को मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने (7 अक्टूबर, 2001) के बाद से 25 साल पूरे होने का मील का पत्थर साबित होगा।  

Supreme Court on Rahul Gandhi: हमारे लिए सब बराबर हैं, मानहानि मामले में VVIP ट्रीटमेंट के आरोपों पर सख्त टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि उसके सामने सभी बराबर हैं। कोर्ट ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ख़िलाफ़ आपराधिक मानहानि के मामले में शिकायतकर्ता से कहा कि अगर वह जल्द सुनवाई चाहते हैं, तो तय प्रक्रिया का पालन करें। शिकायतकर्ता के वकील ने आरोप लगाया था कि कोर्ट की रजिस्ट्री कांग्रेस नेता के साथ VVIP जैसा बर्ताव कर रही है। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच ने यह टिप्पणी तब की, जब बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइज़ेशन के पूर्व डायरेक्टर उदय शंकर श्रीवास्तव की ओर से पेश सीनियर वकील गौरव भाटिया ने शिकायत की कि गांधी की अपील पर सुनवाई के लिए पहले दिए गए अदालती आदेश के बावजूद इसे लिस्ट नहीं किया गया था।

Bihar Flood: 14 जिलों में नदियां उफान पर, 40 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

पटना, नौ सितंबर बिहार में पिछले चार-पांच दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार राज्य में 40.21 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि लगातार बारिश के कारण नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi, लाशों पर राजनीति न करें: CM Mann का पलटवार, Gulzar Singh Suicide पर गर्माई सियासत

BRICS Summit 2024: New Delhi में सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार, Bharat Mandapam पर पैनी नज़र

Himachal Pradesh: MY Bharat पहल से PM Modi तक पहुंचेगी युवाओं की आवाज, 1 लाख Youth का लक्ष्य

Rajnath Singh ने Colombo में राष्ट्रपति Anura Dissanayake से की द्विपक्षीय बातचीत