आइए जानते हैं बॉलीवुड की इन सेलेब्रिटीज के कैसे हैं अपने परिवार से रिश्ते

By चेतन त्रिपाठी | Nov 17, 2021

वैसे तो पूरा फिल्म जगत ही एक परिवार की तरह है पर फिल्म जगत के ऐसे भी कई सेलेब्रिटीज हैं जिनके अपने परिवार के साथ अच्छे संबंध नहीं है। आज हम कुछ ऐसे ही सैलिब्रिटीज की निजी जिंदगी और पारिवारिक रिश्तों की कहानी आपके लिए लेकर आये हैं। तो आइए बात करते  है कुछ फिल्मी सितारों के निजी जीवन और उनके परिवार से उनके रिश्तों के बारे में। 

2- लाता मंगेशकर और आशा घोसले- बहनों की इस जोड़ी ने समाज को कई ऐसे प्यार भरे गाने दिए हैं जिनको सुन कर लोगों के दिलों की दूरियां खत्म हो जाती हैं, पर असल जीवन मे इन दोनों बहनों के रिश्ते काफी तनावपूर्ण रहे हैं।

3-राज बब्बर और प्रतीक - प्रतीक बब्बर के रिश्ते अपने पिता राज बब्बर से कुछ इस कदर खराब हैं कि प्रतीक ने अपने नाम से बब्बर भी हटा दिया है। गौरतलब है कि प्रतीक  राज और स्मिता पाटिल की संतान हैं।

4- सुरवीन चावला और उनके माता पिता- बॉलीवुड में अपने हॉट अंदाज के लिए जाने जानी वाली एक्ट्रेस सुरवीन चावला के रिश्ते भी उनके माता पिता से अच्छे नहीं हैं। सुरवीन के पिता ने सुरवीन के द्वारा फिल्मों में किये गए बोल्ड रोल्स को लेकर नाराजगी व्यक्त की थी।

5- रोहित शेट्टी और ह्रदय शेट्टी- रोहित और हृदय सौतेले भाई हैं हालांकि दोनों ही एक दूसरे को परिवार का सदस्य नहीं मानते और सार्वजनिक रूप से एक दूसरे को अस्वीकार कर चुके हैं।

6- अरशद वारसी और अनवर हुसैन-अरशद और अनवर सौतेले भाई हैं आपको बता दें अनवर एक गायक हैं और संघर्ष कर रहे हैं। अनवर ने मीडिया से कई बार बताया कि अरशद उनका फोन तक नहीं उठाते हैं 

7-धर्मेंद्र का परिवार - धर्मेंद्र के उनके बेटे सनी और बॉबी से रिश्ते भी कुछ ज्यादा अच्छे नही हैं। गौरतलब है कि सनी और बॉबी ईशा देओल की शादी में भी शामिल नहीं हुए थे।

प्रमुख खबरें

Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी, आईटी शेयरों में दबाव से बढ़त सीमित

Mallikarjun Kharge ने Delhi में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर Amit Shah का इस्तीफा मांगा

बढ़ते अरबपति गतिशील इकोनोमी के परिचायक

Delhi Weather: दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री