Rakhi Style Trends: इस रक्षाबंधन पर Bollywood Actors से प्रेरित होकर आजमाएं ये Ethnic Outfits, मिलेगा एक नया और दमदार लुक

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 21, 2026

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। हर साल सावन की पूर्णिमा को इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर राखी के त्योहार पर पुरुष इन बॉलीवुड सेलेब्स से प्रेरित होकर एथनिक लुक ट्राई कर सकते हैं। अगर आप भी फेस्टिवल में जलवा बिखरेना चाहते हैं, तो इस तरह के कुर्ता सेट पहन सकते हैं। 

आयुष्मान खुराना का ब्लैक अवतार

राखी के त्योहार पर जलवा बिखरने के लिए तैयार हो जाइए। इस पर आप आयुष्मान खुराना से इंस्पायर ब्लैक एथनिक कुर्ता सेट को वियर कर सकते हैं। इस तरह के एम्ब्रॉयडरी कुर्ता सेट आपको ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन भी मिल जाएंगे। इसके साथ ही आप लोफर फुटवियर स्टाइल कर सकते हैं या फिर कोल्हापुरी चप्पल भी वियर कर सकते हैं। 

वरुण धवन का ऑफ-व्हाइट लुक

इस बार रक्षाबंधन पर पुरुष दिखाना चाहते हैं स्टाइलिश, तो आप वरुण धवन का यह लुक जरुर ट्राई करें। इस ऑफ व्हाइट कुर्ता सेट में वरुण काफी डैशिंग नजर आ रहे है। इस कुर्ता-धोती लुक को आप भी कैरी कर सकते हैं। यह फेस्टिव लुक आपके दिन को खास बना देगा। आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन इस तरह के कुर्ता सेट ले सकते हैं। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा का बेबी पिंक लुक 

अगर आप रक्षाबंधन त्योहार में सबसे स्टाइलिश और खास दिखना चाहते हैं, तो एक बार सिद्धार्थ मल्होत्रा का यह लुक जरुर ट्राई करें। एक्टर बेबी पिंक चिकनकारी कुर्ता और व्हाइट पजामा में कहर ढहा रहे हैं। सिद्धार्थ सिंपल लुक के साथ ही स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। आप भी इसे कुर्ता सेट को ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन खरीद सकते हैं।

विक्की कौशल का दमदार ऑफ-व्हाइट लुक

राखी के त्योहार पर मेन्स जलवा बिखरना चाहते हैं, तो एक बार विक्की कौशल का यह लुक जरुर ट्राई। एकदम स्टाइलिश डिजाइन वाला चिकनकारी कुर्ता सेट बेहद ही खूबसूरत लग रहा है। यह काफी सिंपल और सोबर है, फेस्टिवल के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसे आप आसानी से बाजार से खरीद सकते हैं। लुक को खास बनाने के लिए आप फुटवियर में ब्राउन लोफर पहन सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Governor VK Singh से मिला Mizoram का छात्र संघ, 7 इंजीनियरिंग सीटों पर मांगा दखल

Google Photos की 15GB स्टोरेज हो गई फुल? बिना फोटो डिलीट किए ऐसे करें मिनटों में खाली

UDAN Scheme में सरकार का बड़ा Investment: अगले 10 सालों में खर्च होंगे 28,840 करोड़

स्कूटर में सही टायर प्रेशर का कमाल, माइलेज भी बढ़ेगा और टायर भी चलेंगे लंबे समय तक