Karnataka मुद्दे पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने Sonia Gandhi के आवास पर विचार-विमर्श किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2025

कर्नाटक में सत्ता को लेकर जारी खींचतान और राज्य में नेतृत्व के मुद्दे पर शनिवार को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने सोनिया गांधी के आवास पर विचार-विमर्श किया। बैठक हालांकि बेनतीजा रही और जल्द एक और दौर की बैठक होने की संभावना है। ऐसा समझा जाता है कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने 10 जनपथ स्थित आवास पर हुई चर्चा में हिस्सा लिया क्योंकि पार्टी कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के बीच तनाव कम करना चाहती है।

बैठक के बाद वेणुगोपाल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर सामान्य चर्चा की। हमने कर्नाटक पर भी चर्चा की, लेकिन कर्नाटक के बारे में एक और चर्चा होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने आज कर्नाटक पर चर्चा की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। हम इस पर फिर चर्चा करेंगे... कांग्रेस एकजुट है। कर्नाटक कांग्रेस में भी एकजुटता है।’’

वेणुगोपाल ने कहा कि 14 दिसंबर को ‘वोट चोरी’ के खिलाफ होने वाली रैली की तैयारियों और सामान्य राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की गई। इससे पहले दिन में बेंगलुरु में शिवकुमार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ विधान सौध से हवाई अड्डे तक गए थे। उन्होंने बी आर आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे नेतृत्व के मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीच संभावित चर्चा को लेकर कुछ अटकलें लगाई जा रही थीं।

कर्नाटक में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के 20 नवंबर को आधा कार्यकाल पूरा करने के बाद राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर सत्ता संघर्ष तेज हो गया था।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश