पाकिस्तान में सुरक्षा का जायजा करेंगे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ईसीबी के शीर्ष अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2019

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पुष्टि कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के शीर्ष अधिकारी सितंबर और अक्टूबर में सुरक्षा का जायजा लेने के लिए देश का दौरा करेंगे। पीसीबी के मुताबिक सीए के अध्यक्ष अर्ल एडिंग्स और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) केविन रोबर्ट्स 16 से 18 सितंबर तक पाकिस्तान में रहेंगे। ईसीबी के सीईओ और निदेशक अक्टूबर में आयेंगे।

पीसीबी के अध्यक्ष एहसान मनी ने शुक्रवार को लाहौर में पीसीबी की संचालन बोर्ड को इस बात से अवगत कराया। मनी के मुताबिक आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के अधिकारियों को सुरक्षा खाके का पूर्ण ब्यौरा सौपा जाएगा। इसका मकसद पाकिस्तान दौरे पर टीम भेजने के लिए उन्हें राजी करना है। लाहौर में 2009 में श्रीलंकाई टीम पर आतंकवादी हमले के बाद टेस्ट खेलने वाले किसी भी देश ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow