By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 29, 2026
भाषा की विभिन्न फाइल से रविवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-
दि13 इंडिया गठबंधन नेता दूसरी लीड स्टालिन पवार संसद के विशेष सत्र से पहले स्टालिन तथा पवार से मिलेंगे खरगे, सोनिया और राहुल नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी सहित विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को चेन्नई में द्रमुक के प्रमुख एम के स्टालिन और मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात कर चर्चा करेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
दि7मोदी मन की बात नशे की लत युवाओं के सपनों के लिए एक बड़ी चुनौती बनी : प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि नशे की लत युवाओं की आकांक्षाओं के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है, लेकिन कई लोग अपने दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति के दम पर इससे उबरकर दूसरों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।
प्रादे25 तमिलनाडु मंदिर श्रद्धालु तिरुप्परनकुंद्रम में उच्ची पिल्लयार मंदिर के पास 15 दिसंबर तक दीपक जलाने की अनुमति मिली मदुरै (तमिलनाडु), तमिलनाडु के मदुरै जिले की तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित उच्ची पिल्लयार मंदिर के नजदीक श्रद्धालुओं को 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक दीपक जलाने की अनुमति दी गई है। उच्चतम न्यायालय द्वारा अरुलमिगु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर के लिए नियुक्त प्रशासनिक रिसीवर ने रविवार को यह जानकारी दी।
अर्थ7 ईपीएफओ बैंक कृष्णमूर्ति साक्षात्कार ईपीएफओ में मिलेंगी बैंक जैसी सुविधाएं, यूपीआई के जरिये पैसा निकालने, जमा करने की सहूलियत नयी दिल्ली, ईपीएफओ प्रमुख और केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति ने कहा है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने अंशधारकों को जल्दी ही पूरी तरह से बैंक जैसी सुविधा देने की तैयारी कर रहा है। इसमें बैंक की तरह ब्याज तुरंत मिलने के साथ खाते में यूपीआई, डेबिट कार्ड से पैसा जमा करने और निकालने की सुविधा होगी।
प्रादे14 झारखंड तीसरी लीड दुर्घटना झारखंड में तेज रफ्तार एसयूवी की भारी वाहन से टक्कर, 13 लोगों की मौत रांची, झारखंड के रामगढ़ जिले में बीती रात एक तेज रफ्तार एसयूवी के भारी वाहन से टकरा जाने के कारण पांच महिलाओं और दो बच्चों समेत बिहार के 13 लोगों की मौत हो गई, तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
प्रादे22 उप्र जनकपुर अयोध्या नेपाल के जनकपुर से 51 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अयोध्या पहुंचा अयोध्या (उप्र), वार्षिक राम-जानकी विवाह समारोह के तहत रामलला के लिए पारंपरिक तिलक और उपहार लेकर नेपाल के जनकपुर से 51 लोगों का प्रतिनिधिमंडल रविवार की सुबह यहां पहुंचा।
दि23 आरएसएस भागवत प्रत्येक भारतीय एक ‘कुटुंब’ का हिस्सा, हमारे युवा चाहते हैं कि भारत विश्व में अग्रणी देश बने: भागवत नयी दिल्ली, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक एक ही ‘कुटुंब’ का हिस्सा है, भले ही उनमें कुछ मतभेद हों। उन्होंने कहा कि नागरिकों में कुछ मतभेद होना भी स्वाभाविक है।
वि3 अल्बानिया प्रदर्शन अल्बानिया में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, 30 लोग घायल तिराना, अल्बानिया की राजधानी तिराना में प्रधानमंत्री एडी रामा के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों लोगों के प्रदर्शन के दौरान शनिवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।
खेल19 खेल लीड भारत ध्रुव की शानदार पारी, पर न्यूजीलैंड ने मैच पर पकड़ बनाई क्राइस्टचर्च, ध्रुव जुरेल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की सबसे प्रभावशाली पारी खेली लेकिन इसके बावजूद न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन रविवार को यहां अपनी कुल बढ़त 243 रन पर पहुंचाकर मैच पर पकड़ मजबूत कर ली।
खेल15 खेल हॉकी मप्र पुरस्कार महिला हॉकी टीम को एक करोड़ रुपये का इनाम देगी मध्यप्रदेश सरकार भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए एक करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है।
खेल23 खेल मंत्री ओलंपिक फिल्म मांडविया ने भारत की पहली ओलंपिक फिल्म को जारी किया पुणे, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को भारत की पहली ओलंपिक फिल्म को जारी किया, जिसमें खेल जगत की दिग्गज हस्तियां मीराबाई चानू, शीतल देवी और स्मृति मंधाना के साथ-साथ अभिनेता आयुष्मान खुराना भी नजर आए। इस फिल्म को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के अवसर पर जारी किया गया।