ओलंपिक विषय पर कोई विज्ञापन नहीं दिखाएगा Toyota, जानिए क्या है कारण?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2021

तोक्यो। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का शीर्ष प्रायोजक होने के बावजूद टोयोटा तोक्यो खेलों के दौरान जापानी टेलीविजन पर ओलंपिक विषय पर कोई विज्ञापन नहीं दिखाएगा। देश की शीर्ष वाहन निर्माता कंपनी के इस निर्णय से पता चलता है कि जापान में खेलों का किस तरह से ध्रुवीकरण हो गया है। शुक्रवार से शुरू होने वाले खेलों से पहले जापान में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। टोयोटा के मुख्य संचार अधिकारी जून नगाता ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘इन खेलों के साथ कई मसले जुड़े हुए हैं जिन्हें समझना मुश्किल हो रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: कड़े प्रतिबंधों से जूझ रहे हैं ओलंपिक के लिये तोक्यो पहुंचे पत्रकार, फोन की हर दिन शेयर करनी होगी लोकेशन!

कंपनी के संस्थापक के पोते और मुख्य कार्यकारी अकीयो टोयोदा उदघाटन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। ओलंपिक और पैरालंपिक में भाग लेने वाले लगभग 200 खिलाड़ी टोयोटा से जुड़े हैं। इसके बावजूद टोयोदा ने यह फैसला किया है। नगाता ने हालांकि कहा कि कंपनी अपने खिलाड़ियों का समर्थन जारी रखेगी।

प्रमुख खबरें

Supreme Court में Solicitor General बोले, UGC के जाति भेदभाव नियमों पर विचार करेगी कमेटी

Delhi के चावड़ी बाजार में इमारत ढहने से दो की मौत, जेई और एई निलंबित

रमा एकादशी व्रत से जीवन में आती है सुख और समृद्धि

Goa में खनिज उत्पादन क्षमता 4.5 करोड़ टन संभव, सालाना 4000 करोड़ राजस्व की उम्मीद